फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   gadar ek prem katha sunny deol opened up people called it punjabi film

Sunny Deol: 'डिस्ट्रीब्यूटर्स कहते थे नहीं खरीदेंगे गदर एक प्रेम कथा', सनी देओल बोले-इसे पंजाबी फिल्म बताते थे

Sun, 11 Jun 2023 02:21 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 11 Jun 2023 02:21 PM IST
सार

हाल ही में मेकर्स ने मुंबई में इसके पहले पार्ट ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का री-रिलीज प्रीमियर होस्ट किया। इस मौके पर सनी देओल ने बताया कि 22 साल पहले जब उनकी फिल्म गदर बनकर तैयार थी तब कोई उसे बेचने के लिए राजी नहीं था।

विज्ञापन
gadar ek prem katha sunny deol opened up people called it punjabi film
गदर: एक प्रेम कथा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सनी देओल की फिल्म गदर 2 अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि गदर की तरह यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर होने वाली है। सनी देओल इस फिल्म के प्रमोशन में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। हाल ही में मेकर्स ने मुंबई में इसके पहले पार्ट ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का री-रिलीज प्रीमियर होस्ट किया। इस मौके पर सनी देओल ने बताया कि 22 साल पहले जब उनकी फिल्म गदर बनकर तैयार थी तब कोई उसे बेचने के लिए राजी नहीं था। डिस्ट्रीब्यूटर्स उन्हें यह कहकर मना देते थे कि वो यह फिल्म नहीं खरीदेंगे।
विज्ञापन


डिस्ट्रीब्यूटर्स ने किया था मना
सनी देओल ने कहा कि जब इस फिल्म को रिलीज कर रहे थे तब यह नहीं सोचा था कि फिल्म ब्लॉकबस्टर हो जाएगी। जब भी हम इसे किसी को भी बेचने को कहा जाता था कि यह एक पंजाबी फिल्म है, हम इसे नहीं खरीदेंगे। इस फिल्म को रिलीज करने में हमें बहुत ज्यादा मेहनत और परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो इसने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। तभी जनता ने हमें हिम्मत दी कि हम इसका सेकेण्ड पार्ट  बनाएं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Shahid Kapoor: आलिया भट्ट के मां बनने पर यह कमेंट करना शाहिद कपूर को पड़ा भारी, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों से होगी टक्कर
बता दें कि सनी देओल की गदर एक प्रेम कथा दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। गदर 2 से पहले इसे रिलीज करने के पीछे मेकर्स का मकसद पुरानी कहानी को रिमाइंड कराना है। वहीं गदर 2 की बात करें तो यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसकी टक्कर अक्षय कुमार की ओएमजी 2 और एनिमल से होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed