Anurag Kashyap: सुशांत को इग्नोर करने का अनुराग कश्यप को आज भी है मलाल, बोले- घटना के तीन हफ्ते पहले...
एक इंटरव्यू के दौरान अनुराग ने बताया कि सुशांत ने मौत से तीन हफ्ते पहले उनसे बात करने की कोशिश की थी। हालांकि, उस वक्त उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अभय देओल के साथ विवाद के बाद अब उन्होंने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर खुलकर बात की है। अनुराग ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि सुशांत के अनुरोध के बाद उनके साथ काम न करने का उन्हें अफसोस है।
इस बातचीत के दौरान अनुराग ने बताया कि सुशांत ने मौत से तीन हफ्ते पहले उनसे बात करने की कोशिश की थी। हालांकि, उस वक्त उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया था, क्योंकि सुशांत के साथ उनके अनुभव अच्छे नहीं थे। अनुराग ने कहा, ''मुझे इन चीजों को समझने में डेढ़ साल लग गए कि मैं जल्दी प्रतिक्रिया देता हूं।'' इस दौरान अनुराग ने आगे बताया कि वह अब बदल चुके हैं, लेकिन अभी भी उन्हें अंदर कोई फिल्टर नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि अब उन्हें यह भी समझ आ गया है कि हर बात कहने की आवश्यकता नहीं है।
गौरतलब है कि साल 2020 में एक समाचार चैनल से बात करते हुए अनुराग ने बताया था कि यशराज फिल्म के साथ काम करने के लिए सुशांत ने उनकी फिल्म छोड़ दी थी। तब उन्होंने खुलासा किया था कि सुशांत ने अनुराग की फिल्म रिजेक्ट कर शुद्ध देसी रोमांस साइन कर ली थी। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि इंडस्ट्री में हर आउटसाइडर एक्टर को वाईआरएफ का वैलिडेशन चाहिए होता है, ऐसा सुशांत के साथ भी था इसलिए उन्हें इस बात की कोई शिकायत नहीं है। बातचीत में आगे, उन्होंने यह भी बताया था कि एमएस धोनी की रिलीज के समय जब मुकेश छाबड़ा ने सुशांत से उनकी फिल्म में काम करने को लेकर पूछा तब भी सुशांत ने अनुराग को कॉल नहीं किया।