फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gaurav Gera Dismisses Rumors Of Ranveer Singh Using 3 Vanity Vans In Dhurandhar Movie

क्या ‘धुरंधर’ के वक्त रणवीर सिंह के लिए थीं 3 वैनिटी वैन्स? गौरव गेरा ने किया खुलासा, कहा- ‘सेट पर इतनी…’

Mon, 11 May 2026 07:17 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 11 May 2026 07:17 PM IST
सार

Dhurandhar Movie: हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि ‘धुरंधर’ फिल्म के सेट पर रणवीर सिंह के लिए कई वैनिटी वैन रखी गई थीं। अब इस मामले पर फिल्म में मोहम्मद आलम का किरदार निभाने वाले गौरव गेरा ने बड़ा खुलासा किया है। 

विज्ञापन
Gaurav Gera Dismisses Rumors Of Ranveer Singh Using 3 Vanity Vans In Dhurandhar Movie
फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह पिछले कुछ समय से अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ फिल्म के चलते चर्चाओं में हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उनके पास शूटिंग के दौरान 3 से 5 वैनिटी वैन्स थीं। अब इस मामले पर उनके को-स्टार गौरव गेरा ने रिएक्ट किया है।

विज्ञापन

जब रणवीर ने गौरव के साथ किया था प्रैंक
दरअसल, फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान अपने नए व्लॉग में गौरव गेरा के घर पहुंचीं। इस दौरान दोनों ने फिल्म, कॉमेडी और रणवीर सिंह को लेकर भी बातचीत की।

विज्ञापन

बातचीत के दौरान फराह ने गौरव से पूछा कि क्या रणवीर सच में सेट पर इतने मजेदार और एनर्जेटिक रहते हैं। इस पर गौरव ने फिल्म की रीडिंग सेशन का एक मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि रीडिंग काफी लंबी चल रही थी और बीच में रणवीर वॉशरूम जाने के लिए उठे। उस समय गौरव दाढ़ी वाले लुक में थे। रणवीर उनके पीछे आए और मजाकिया अंदाज में बोले, ‘चुटकी, वॉशरूम जाएगी?’

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव ने कहा कि रणवीर बहुत फन लविंग और शरारती इंसान हैं। उन्होंने रणवीर की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनके साथ काम करना शानदार अनुभव रहा।

Gaurav Gera Dismisses Rumors Of Ranveer Singh Using 3 Vanity Vans In Dhurandhar Movie
गौरव गेरा - फोटो : इंस्टाग्राम

वैनिटी वैन्स के विवाद पर क्या बोले एक्टर?
इसके बाद फराह खान ने मजाक करते हुए कहा, ‘इतना टैलेंट है उसमें, ‘धुरंधर’ के बाद उसे 5 वैन्स और दे दो।’ हालांकि, गौरव ने तुरंत साफ किया कि उन्होंने सेट पर इतनी वैनिटी वैन्स नहीं देखीं। इस पर फराह मुस्कुराते हुए बोलीं, ‘अगर उसे चाहिए तो दे दो।’

ये भी पढ़ें- ऋतिक रोशन ने शेयर की फ्रांस के एक खास पेड़ की तस्वीर, सबा आजाद के साथ पोज देते नजर आए पिंकी और राकेश रोशन

बता दें कि पिछले साल भी ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि रणवीर सिंह शूटिंग के दौरान 3 वैनिटी वैन्स इस्तेमाल करते हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म के क्रेडिट्स को लेकर भी चर्चा हुई थी, लेकिन रणवीर की टीम ने इन दावों को गलत बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed