बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा और भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह के घर खुशियां आ गईं हैं। गीता ने बेटे को जन्म दिया है। हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने सोशल मीडिया पर फैंस को ये जानकारी दी है। मार्च में इस कपल ने बताया था कि वह जुलाई में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है।
सोशल मीडिया पर सुनाई खुशखबरी
हरभजन सिंह ने ट्विटर पर लिखा, ‘हम भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्हें बेटे के रूप में अपना आशीर्वाद दिया है। मां और बच्चा दोनों ठीक हैं। सभी को शुक्रिया’। दोनों को फैंस और सितारों की तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं। बता दें, गीता बसरा दूसरी बार मां बनी हैं। हरभजन सिंह का कहना है कि बेटे के जन्म के साथ ही उनका परिवार अब पूरा हो गया है। इससे पहले हरभजन सिंह और गीता बसरा की एक बेटी है, जिसका नाम हिनाया है। हिनाया का जन्म 2016 में हुआ था।