बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच और उनके पति पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह माता- पिता एक बेटे के बन चुके हैं। अभिनेत्री ने मंगलवार रात अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। इस बारे में जानकारी देते हुए क्रिकेटर युवराज सिंह ने ट्विटर पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। युवराज सिंह के इस जानकारी को सोशल मीडिया पर शेयर करते ही हाल ही में माता- पिता बने इस कपल को बधाइ मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। कपल को इस खास मौके पर मनोरंजन जगत से लेकर खेल जगत तक के सबी लोगो मुबारकबाद दे रहे हैं।
खुशखबरी: बेटे के माता- पिता बने हेजल कीच और युवराज सिंह, बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक सभी ने दी बधाई
बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच और उनके पति पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह माता- पिता एक बेटे के बन चुके हैं। अभिनेत्री ने मंगलवार रात अपने पहले बच्चे को जन्म दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर किए युवराज सिंह की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, बधाई हो। वहीं अंगद बेदी ने भी शुभकामनाएं देते हुए लिखा, बधाई हो सिंह जी। आशा है बच्चा और हेजल कीच दोनों स्वस्थ होंगे। इसके साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने भी युवराज और हेजल को इस मौके पर बधाइयां दी।
वहीं, टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने बधाई देते हुए लिखा, आप दोनों को बधाई। आपके जीवन के सबसे अच्छे चरण में आपका स्वागत है। इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने भी बधाई देते हुए लिखा, बहुत बहुत बधाई भाई। मुझे यकीन है कि आप एक अद्भुत पिता होंगे। छोटे को ढेर सारा प्यार। भाभी जी को प्रणाम। इसके अलावा भारतीय क्रिकेटर मुनाफ पटेल ने भी इस मौके पर बधाई देते हुए लिखा, आप दोनों को बधाई।
इसके अलावा खेल जगत के अभी कई खिलाड़ियों ने इस खास मौके पर युवराज सिंह और हेजल कीच को बधाई दी। युवराज सिंह के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस पोस्ट पर वीवीएस लक्ष्मण, सौरव गांगुली, साइना नेहवाल, पीयूष चावला समेत कई लोगों ने कमेंट करते हुए शुभकामनाएं दी।