सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Governor The Silent Saviour Trailer Release Starring Manoj Bajpayee Adah Sharma A Vipu Amrutlal Shah Films

देश को बचाने निकले मनोज बाजपेयी, ‘गवर्नर’ फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज; भारत के आर्थिक संकट की दिखेगी कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 26 May 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Governor Trailer Release: मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म ‘गवर्नर’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। यहां जानिए कैसा है ट्रेलर…

Governor The Silent Saviour Trailer Release Starring Manoj Bajpayee Adah Sharma A Vipu Amrutlal Shah Films
गवर्नर ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

‘द केरल स्टोरी’ और ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स अब एक और सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानी लेकर आ रहे हैं। यह कहानी इतिहास के उन पन्नों को दिखाती, जब 1990 में भारत आर्थिक संकट से जूझ रहा था। मनोज बाजपेयी स्टारर नई फिल्म 'गवर्नर' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इसमें भारत के इतिहास के एक बेहद चुनौतीपूर्ण दौर को बखूबी दिखाया गया है।

Trending Videos

Governor The Silent Saviour Trailer Release Starring Manoj Bajpayee Adah Sharma A Vipu Amrutlal Shah Films
गवर्नर ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

ट्रेलर में क्या है?
2 मिनट 54 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत 1990 के उस दौर से होती है, जब भारत आर्थिक संकट से जूझ रहा था। भारत उस दौर दिवालियापन की कगार पर पहुंच गया था। फिल्म में मनोज बाजपेयी का किरदार पूर्व आरबीआई गवर्नर एस. वेंकटरमणन से प्रेरित है।

ट्रेलर में देश की गिरती हुई आर्थिक स्थिति, उसके कारण आम जनता में फैला आक्रोश और सड़कों पर मचे हाहाकार को बखूबी दिखाया गया है। इस गंभीर संकट के समय देश की व्यवस्था को संभालने और भारत को आर्थिक रूप से डूबने से बचाने के लिए जो कड़े और ऐतिहासिक कदम उठाए गए थे, यह फिल्म उसी के इर्द-गिर्द घूमती है।

ट्रेलर में फिल्म को सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताया गया है। ट्रेलर में दिखता है कि कैसे मनोज बाजपेयी का किरदार देश को आर्थिक संकट से बचाने का प्रयास करता है। इसके लिए वो देश में रखा सोना विदेश में भेजने का एक सीक्रेट प्लान भी बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Governor The Silent Saviour Trailer Release Starring Manoj Bajpayee Adah Sharma A Vipu Amrutlal Shah Films
फिल्म - 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' - फोटो : अमर उजाला

मनोज बाजपेयी का दिखा अलग अंदाज
‘गवर्नर’ में मनोज बाजपेयी प्रमुख भूमिका में हैं। वह रिजर्व बैंक के 'गवर्नर' के एक बेहद संजीदा और कड़क किरदार को निभा रहे हैं। उनके करियर में यह पहला मौका है, जब वह इस तरह की भूमिका में बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे।

उनके साथ फिल्म में अभिनेत्री अदा शर्मा भी एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आने वाली हैं। ट्रेलर देखकर अदा का किरदार फिल्म में एक पत्रकार का मालूम पड़ता है। ट्रेलर में कुछ दमदार डायलॉग भी सुनने को मिलते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sunshine Pictures (@sunshinepicturesofficial)


विज्ञापन

Governor The Silent Saviour Trailer Release Starring Manoj Bajpayee Adah Sharma A Vipu Amrutlal Shah Films
गवर्नर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
12 जून को रिलीज होगी ‘गवर्नर’
चिन्मय मांडलेकर द्वारा निर्देशित ‘गवर्नर’की कहानी सुवेंदु भट्टाचार्य, सौरभ भारत, रवि असरानी और खुद विपुल अमृतलाल शाह ने मिलकर लिखी है। फिल्म में जावेद अख्तर ने गीत लिखे हैं, जबकि संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है। ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed