गोविंदा स्टारर 'जोरू का गुलाम' फेम निर्देशक शकील नूरानी गिरफ्तार, 33 साल की अभिनेत्री ने लगाए गंभीर आरोप
Shakeel Noorani Arrested: फिल्म ‘जोरू का गुलाम’ और कई पुरानी हिंदी फिल्मों में डायरेक्शन दे चुके डायरेक्टर शकील नूरानी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला को मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई की मालवानी पुलिस ने डायरेक्टर शकील नूरानी को यौन उत्पीड़न के केस में गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला?
शकील नूरानी (73) को मलवणी पुलिस ने 33 वर्षीय अभिनेत्री द्वारा दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया है। नूरानी ने ‘बड़े दिलवाला’ (1999) और ‘जोरू का गुलाम’ (2000) जैसी फिल्मों का लेखन, निर्माण और निर्देशन किया है।
पुलिस ने दी ये जानकारी
पुलिस के मुताबिक, नूरानी ने आगामी फिल्म प्रोजेक्ट पर चर्चा करने के बहाने एक 33 वर्षीय अभिनेत्री को मलवणी स्थित अपने आवास पर बुलाया था। आरोप है कि वहां उन्होंने महिला का यौन उत्पीड़न किया।
मामले में महिला को कथित तौर पर नशीला पदार्थ देने और बाद में एक कथित वीडियो के जरिए उसे धमकाने के आरोप भी शामिल हैं। मलवणी पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(M), 123, 351(2) और 88 के तहत मामला दर्ज किया है।
गिरफ्तारी के बाद शकील नूरानी को कल मालवनी पुलिस ने बोरीवली हॉलीडे कोर्ट में पेश किया जहां उन्हें 12 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
शकील नूरानी का करियर
शकील नूरानी का करियर और फिल्में बॉलीवुड डायरेक्टर शकील नूरानी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। उनका करियर भले ही बहुत लंबा या बड़ा नहीं रहा, लेकिन उन्होंने कुछ चर्चित फिल्मों से अपनी पहचान बनाई।
- सबसे ज्यादा उन्हें फिल्म ‘जोरू का गुलाम’ (2000) के लिए जाना जाता है, जिसमें गोविंदा और ट्विंकल खन्ना नजर आए थे। इस फिल्म को शकील नूरानी ने डायरेक्ट करने के साथ-साथ प्रोड्यूस भी किया था।
- इसके अलावा उन्होंने ‘बड़े दिलवाला’ (1999) का भी निर्देशन किया, जिसमें सुनील शेट्टी और परेश रावल जैसे कलाकार थे।
- शकील नूरानी ने अपने करियर में कुछ फिल्मों में प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम किया, जैसे ‘श्रीमान आशिक’ (1993)। उनकी एक और फिल्म ‘तेजाब- द एसिड ऑफ लव’ (2005) भी रही, हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं हो पाई।
ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र को दिया जाएगा 'प्यार ही प्यार बेशुमार' के तहत म्यूजिकल ट्रिब्यूट, खास पलों को किया जाएगा याद