फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

400 करोड़ के करीब पहुंची 'स्पाइडर-मैन 4', ‘ओह माय डॉग’ के लिए रही फीकी शुरुआत; जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन

Sun, 09 Aug 2026 07:51 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 09 Aug 2026 07:51 AM IST
सार

Box Office Collection: 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' के जबरदस्त क्रेज के बीच हिंदी फिल्म ‘ओह माय डॉग’ और साउथ इंडियन फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ भी रिलीज हो चुकी है। जानिए इन फिल्मों ने स्पाडर मैन को कलेक्शन में कितनी टक्कर दी है। 

विज्ञापन
Spider Man Brand New Day Storms At Box Office While Ohh My Dog And Dc Tamil Gets A Good Opening
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

इन दिनों हॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में- मार्वल की 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' और क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ सिनेमाघरों मेंं धूम मचा रही है। इन फिल्मों के बीच 2 और फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। जानिए इन सब का कलेक्शन। 

Spider Man Brand New Day Storms At Box Office While Ohh My Dog And Dc Tamil Gets A Good Opening
ओह माय डॉग - फोटो : सोशल मीडिया

‘ओह माय डॉग’ के लिए फीकी शुरुआत
पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओह माय डॉग’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी इंसान और डॉग के इमोशनल रिश्ते पर है। ‘ओह माय डॉग’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत ज्यादा खास नहीं रही। पहले दिन इसने 90 लाख की कमाई की थी, तो वहीं दूसरे दिन शनिवार को इसने 1.10 करोड़ की कमाई की। इसके साथ इसने कुल 2 करोड़ की कमाई कर ली है। 

Spider Man Brand New Day Storms At Box Office While Ohh My Dog And Dc Tamil Gets A Good Opening
डीसी- द ब्लडी वैलेंटाइन - फोटो : सोशल मीडिया

‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ का कलेक्शन 
साउथ इंडियन फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ भी ‘ओह माय डॉग’ के साथ 7 अगस्त को रिलीज हुई है। लेकिन ‘ओह माय डॉग’ के मुकाबले ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ की शुरुआत अच्छी रही। फिल्म ने पहले दिन 4.40 करोड़ की कमाई की। वहीं दूसरे दिन शनिवार को इसने 6.70 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 11.10 करोड़ का हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Spider Man Brand New Day Storms At Box Office While Ohh My Dog And Dc Tamil Gets A Good Opening
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे - फोटो : X

‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ का दबदबा जारी
मार्वल मूवी ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म ने वीकएंड का फायदा उठाते हुए शनिवार को 31 करोड़ की धमाकेदार कमाई की। फिल्म का टोटल कलेक्शन 381.11 करोड़ का हो गया है। आज रविवार का दिन फिल्म के लिए और खास साबित हो सकता है। 

विज्ञापन
Spider Man Brand New Day Storms At Box Office While Ohh My Dog And Dc Tamil Gets A Good Opening
फिल्म 'द ओडिसी' का रिव्यू - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘द ओडिसी’ का कलेक्शन
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ को रिलीज हुए करीब 23 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म का जादू कम होने का नाम नहीं ले रहा। फिल्म ने शनिवार को 4.77 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 165.40 करोड़ का हो गया है। ‘द ओडिसी’ वर्ल्डवाइड भी शानदार कमाई कर रही है।

ये भी पढ़ें- Toxic Trailer: रिलीज हुआ ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर, एक्शन अवतार में दिखे यश; हटकर दिखा कियारा-तारा का अंदाज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed