‘लॉकअप 2’ से बाहर हुईं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, शो से बाहर आने के बाद बोलीं- ‘सीखती नहीं सिखाती हूं…’
Sunita Ahuja Exits Reality Show Lock Upp 2: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में हिस्सा लिया था। इस शो के शुरुआती एपिसोड में गोविंदा को लेकर दिए गए उनके बयान खूब चर्चा में रहे। अब वह इस शो से बाहर हो चुकी हैं। इस शो में उन्हें कैसा अनुभव हुआ, जानिए?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुनीता आहूजा ने रियलिटी शो ‘लाॅकअप 2’ में पति गोविंदा के अफेयर को लेकर हिंट दिया था। साथ ही अपने बेबाक बोल के कारण भी वह सोशल मीडिया यूजर्स की नजर में बनी रहीं। लेकिन वह अब इस शो से बाहर हो चुकी हैं। इस शो के एक एपिसोड में गोविंदा भी पत्नी सुनीता से मिलने आए थे। ‘लॉकअप 2’ में सुनीता ने क्या सीखा? और इस शो में कौन उनके करीबी दोस्त बने, हालिया एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने बताया?
शो के प्रतियोगी को सुनीता ने खूब सराहा
एएनआई से की गई बातचीत में सुनीता आहूजा कहती हैं, ‘यह शो बहुत बढ़िया था। लेकिन बता दूं कि मैं सीखती नहीं सिखाती हूं। जब मैं दुनिया को सिखाऊंगी तो मुझे कौन सिखाएगा? मुझे शो में नए बच्चों के साथ रहना बहुत अच्छा लगा। मैंने उनसे दोस्ती की। एक्टर राम कपूर मेरे अच्छे दोस्त बन गए हैं। सबने मेरा इतना अच्छे से ख्याल रखा कि मुझे यह अनुभव बहुत पसंद आया।’
खुद को सुनीता ने कहा सुपरस्टार
शो की होस्ट फराह खान ने सुनीता को सुपरस्टार कहा था। इस पर सुनीता आहूजा कहती हैं, ‘मैं सच में एक सुपरस्टार हूं। इस उम्र में क्या किसी और औरत में इतनी हिम्मत है कि वह बाहर आकर ऐसा काम कर सके? मैं एक अच्छी बहू भी रही हूं। मेरी सास जो भी कहती थीं, मैं बस वही करती थी। मैं गोविंदा से भी बहुत प्यार करती थी। मैंने अपने बच्चों को भी अच्छी वैल्यू दी हैं।’
अपने बेबाक बोल और बयानों के लिए सुनीता आहूजा की आलोचना भी होती है। इस पर वह कहती हैं, ‘अगर कोई आपको गाली देता है, तो क्या आपको उसे सहते रहना चाहिए? मैं इतनी बेवकूफ नहीं हूं। मैं उस तरह की औरत नहीं हूं जो चुपचाप सब कुछ सहती रहे। मैं सभी औरतों से कहती हूं कि अपनी जिंदगी जियो और अपने लिए जियो। ऐसा कहने में क्या गलत है?’