Darshan Kumar Dies: गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 की उम्र में हुआ निधन, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
Darshan Kumar Death: गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का निधन हो गया है। उन्होंने 70 की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। जानें क्या करते थे दर्शन कुमार?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का निधन हो गया है। उन्होंने 70 की उम्र में अंतिम सांस ली। गायक मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश के साथ दर्शन कुमार के निधन की जानकारी दी है।
दर्शन कुमार का हुआ निधन
टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का निधन हो गया है। टी-सीरीज फिल्म्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक बयान जारी करके इसकी पुष्टि की है। इसके साथ ही मीका सिंह ने भी कल रात में ही दर्शन कुमार के निधन को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था।
View this post on Instagram
टी-सीरीज फिल्म्स ने की निधन की पुष्टि
टी-सीरीज फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर दर्शन कुमार के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने एक नोट जारी किया है। उन्होंने लिखा, 'हमारे परिवार के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है। दर्शन कुमार के जाने से हमारे दिलों में एक ऐसा खालीपन आ गया है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता।'
उन्होंने आगे लिखा, 'वे हमारे फाउंडर गुलशन कुमार के छोटे भाई थे और टी-सीरीज कंपनी की शुरुआत से लेकर अब तक मजबूती से साथ खड़े रहे। उन्होंने कंपनी को मजबूत बनाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हम उन्हें सिर्फ उनके काम के लिए नहीं, बल्कि उनके अच्छे व्यक्तित्व और टी-सीरीज परिवार में उनके खास स्थान के लिए भी याद करेंगे।'
मीका सिंह ने दी श्रद्धांजलि
गायक मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक संदेश के साथ यह खबर साझा की। उन्होंने लिखा, 'अभी-अभी यह दिल तोड़ने वाली खबर मिली कि टी-सीरीज के मालिक दर्शन कुमार अपनी खूबसूरत यादें छोड़कर हमें अलविदा कह गए। वह सचमुच एक महान इंसान थे और हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते थे।'
View this post on Instagram
मीका सिंह ने आगे लिखा, 'उन्होंने न जाने कितने गायकों को लॉन्च किया, उनका साथ दिया और अनगिनत प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के मौके दिए। माता रानी उनकी आत्मा को शांति और मोक्ष प्रदान करें। उनकी आत्मा को शांति मिले।'
यह भी पढ़ें: Valmiki Ramayana: अक्षय तृतीया पर रिलीज हुआ 'वाल्मीकि रामायण' का नया पोस्टर, मशहूर संगीतकार तैयर करेंगे संगीत..