Happy Birthday Esha Deol: 40 की उम्र में ईशा देओल ने दिखाया अपना हॉट अंदाज, बर्थडे पर शेयर किया खास वीडियो
एक्ट्रेस ईशा देओल आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर ईशा ने अपना हॉट वीडियो शेयर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी और ‘हीमैन’ धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। ईशा का जन्म 2 नवंबर 1981 में हुआ था। ईशा भी अपना माता-पिता की तरह बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ से की थी। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं। लेकिन अब ईशा फिल्मों से दूर अपने परिवार के साथ बिजी हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। आज अपने जन्मदिन के मौके पर ईशा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका फिटनेस देख हर कोई हैरान है।
दरअसल, ईशा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह कैमरे के लिए अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। इस दौरान वह ब्लैक शॉर्ट टॉप और ब्लैक ट्राउजर में नजर आ रही हैं, जिसमें उनकी कमर पर बना टैटू साफ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में आगे ईशा ने अपने कुछ फोटोज में शामिल किए हैं, जो इसी मौके पर क्लिक किए गए थे। इस वीडियो में 40 साल की ईशा काफी हॉट लग रही हैं और उनका एटीट्यूड हर किसी का दिल चुराने का काम कर रहा है।
विज्ञापन विज्ञापन
ईशा देओल ने अपने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘फिट, भयंकर, शानदार और चालीस।’ ईशा की इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। हर कोई इस वीडियो पर कमेंट कर एक्ट्रेस की जमकर तारीफ करता नजर आ रहा है।
पति भरत ने ईशा को विश किया बर्थडे
ईशा देओल के जन्मदिन के मौके पर उनके पति भरत तख्तानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसके जरिए उन्होंने अपनी खूबसूरत पत्नी को जन्मदिन की बधाई दी है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, भरत और ईशा कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ भरत तख्तानी ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे जीवन के प्यार ईशा देओल को जन्मदिन की मुबारकबाद।’
ईशा देओल और भरत की शादी साल 2012 में हुई थी। लेकिन दोनों एक-दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त रह चुके हैं। एक बार भरत ने ईशा संग अपनी लव लाइफ के बारे में बात करते हुए बताया था कि स्कूल के दिनों में भी ईशा हमेशा फ्रेश नजर आती थीं और उनमें बहुत ही क्यूटनेस दिखती थी। खास बात ये थी कि, हम दोनों ही एक-दूसरे को पसंद करते थे।