सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

फिटनेस ट्रेनर हैं महेश भट्ट के बेटे राहुल, मुंबई आतंकी हमले के दोषी हेडली से दोस्ती कर आए थे विवादों में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 23 Jan 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
Happy birthday Rahul Bhatt lesser known facts about mahesh bhatt son
राहुल भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर महेश भट्ट के बेटे राहुल भट्ट का 24 जनवरी को जन्मदिन है। राहुल, महेश भट्ट की पहली पत्नी किरण भट्ट के बेटे हैं। इस बार वह अपना 39वां जन्मदिन मनाएंगे। पिता महेश भट्ट से उनके रिश्ते अच्छे नहीं हैं। आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट उनकी सौतेली बहनें हैं, जबकि पूजा भट्ट सगी बहन हैं। राहुल ने अपने करियर की शुरुआत अनुराग बसु की फिल्म सुसाइड बॉम्बर से की थी।

Trending Videos
Happy birthday Rahul Bhatt lesser known facts about mahesh bhatt son
राहुल भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल भट्ट फिटनेस ट्रेनर और बॉडी बिल्डर हैं। हालांकि फिल्मों से ज्यादा राहुल विवादों को लेकर चर्चा में रहे। उनका नाम मुंबई आतंकी हमले के आरोपी के साथ जोड़ा गया। 26/11 हमले के करीब एक साल बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि डेविड से उनकी मुलाकात एक जिम में हुई थी। वे वहां फिटनेस इंस्ट्रक्टर थे और एक कॉमन फ्रेंड (विलास वरक) ने यह कहकर उन्हें डेविड से मिलाया था कि वह उनसे ट्रेनिंग चाहता है। इसी दौरान उनकी दोस्ती हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy birthday Rahul Bhatt lesser known facts about mahesh bhatt son
राहुल भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल को नहीं पता था कि हेडली आतंकी है
राहुल भट्ट ने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें नहीं पता था कि हेडली आतंकवादी है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वे जिस हेडली को जानते थे, वह एक अलग शख्स था, जिसे अच्छे कपड़े पहनना पसंद था। दाऊद और गिलानी जैसे मास्टर माइंड से उसका दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था। 
 
Happy birthday Rahul Bhatt lesser known facts about mahesh bhatt son
राहुल भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

किताब 'हेडली एंड आई' के मुताबिक राहुल हेडली में अपने पिता की झलक देखते थे। वे इस बात से बिल्कुल अनजान थे कि डेविड मुंबई क्यों और किसलिए आया है। हां एक बार उसने इशारों-इशारों में किसी तबाही की बात जरूर कही, लेकिन उस वक्त वे इसे समझ नहीं सके। 

विज्ञापन
Happy birthday Rahul Bhatt lesser known facts about mahesh bhatt son
राहुल भट्ट। - फोटो : सोशल मीडिया

महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब डेविड हेडली वाला मामला सामने आया तो पूरा परिवार एक था। उस वक्त राहुल को अहसास हुआ कि मैंने वास्तव में उसे छोड़ा नहीं था। वह फिटनेस ट्रेनर और बॉडी बिल्डर है। उसने कभी मेरे नाम का सहारा नहीं लिया। मुझे उसपर गर्व है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed