बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अपनी वेब सीरीज तांडव को लेकर विवादों में हैं। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज पर भगवान राम, नारद और शिव के अपमान के आरोप लग रहे हैं। इस फिल्म के खिलाफ कई जगहों पर शिकायत भी दर्ज कराई जा चुकी है। वहीं दूसरी तरफ देश के अलग-अलग हिस्सों में सैफ के पुतले भी जलाए जा रहे हैं। इस बीच मुंबई में स्पॉट किए सैफ अली खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे पैपराजी पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।
VIDEO:तस्वीरें खींचने पर भड़के सैफ अली खान, पैपराजी को निकाला गेट से बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तांडव को लेकर चल रहे विवाद के चलते सैफ अली खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है जिसे विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। ये वीडियो सैफ के घर के बाहर का है।
शुक्रवार दोपहर को सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर के साथ उनके घर की बिल्डिंग के बाहर स्पॉट किए गए। वीडियो में सैफ तैमूर के साथ घर के अंदर जाते हुए दिख रहे हैं। इसी दौरान जब पैपराजी ने उनसे सवाल पूछने की कोशिश की तो वे नाराज हो गए।
सैफ ने पैपराजी से गेट से बाहर निकालने को कहा। इसके बाद उनके गार्ड ने भी पैपराजी से वहां से निकलने को कहा और साथ ही गेट बंद करने का इशारा किया। इस बात के लिए पैपराजी ने उनसे माफी भी मांगी।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि तांडव को लेकर सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अमेजन प्राइम वीडियो के अधिकारियों को समन भेजकर सफाई मांगी थी। इसके बाद वेब सीरीज में बदलाव कर दिए गए। लेकिन इसके बाद लोगों को गुस्सा शांत नहीं हो रहे है। वे इसे पूरी तरह से बैन करने की मांग कर रहे हैं।
'दयाबेन' नहीं ये हैं 'जेठालाल' की असली पत्नी, यकीनन पहले कभी नहीं देखी होंगी इनकी तस्वीरें