{"_id":"600c1c4c70484332fb01c275","slug":"rajasthan-highcourt-directs-state-government-not-to-do-any-coercive-step-against-karan-johar-kl-rahul-and-hardik-pandya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करण जौहर, हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर नहीं होगी सख्त कार्रवाई, राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिए आदेश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करण जौहर, हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर नहीं होगी सख्त कार्रवाई, राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिए आदेश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sat, 23 Jan 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' का सीजन 6 केएल राहुल और हार्दिक पांड्या के लिए काफी विवादों से भरा रहा था। शो के दौरान दोनों भारतीय क्रिकेटरों ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके बाद इसे लेकर जमकर विवाद हुआ था। इसी को लेकर इन दोनों क्रिकेटर सहित फिल्म मेकर करण जौहर के खिलाफ राजस्थान के जोधपुर में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में अब राजस्थान हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि इन तीनों पर सख्त कार्रवाई ना की जाए।
Trending Videos
2 of 5
करण जौहर, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल
राजस्थान हाई कोर्ट ने महिलाओं के लिए आपत्तिजनक टिप्पणियां करने को लेकर फिल्ममेकर करण जौहर, क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के खिलाफ दायर याचिका पर राज्य सरकार को कोई सख्त कार्रवाई न करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने राज्य सरकार से इस मामले की ताजा तथ्यात्मक रिपोर्ट भी पेश करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
हार्दिक पांड्या, केएल राहुल
बता दें कि जोधपुर के सरेचा गांव के रहने वाले डॉक्टर मेघवाल ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या, केएल राहुल और फिल्म निर्माता करण जौहर के खिलाफ लुनी पुलिस से शिकायत की थी। एफआईआर में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि टीवी शो 'कॉफी विद करण' में पांड्या ने महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी की थी। इसके बाद पांड्या और केएल राहुल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इस एफआईआर को रद्द करने के लिए कहा था। कोर्ट पहले ही दोनों को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दे चुका है।
4 of 5
करण जौहर, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल
जिसके बाद अब करण जौहर की याचिका पर सुनवाई के बाद जस्टिस डॉक्टर पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने शिकायतकर्ता और राज्य सरकार से इस केस में अपने-अपने जबाव दायर करने को कहा है। कोर्ट ने कहा, 'याचिकाकर्ता को उनका केस कानूनी प्रतिनिधि या कानूनी सलाहकार के जरिए जांच ऑफिसर के सामने रखने की इजाजत है।'
विज्ञापन
5 of 5
करण जौहर
- फोटो : instagram/karanjohar
गौरतलब है कि शो में पांड्या ने कहा था कि 'मैं अपने पैरेंट्स से काफी खुला हुआ हूं और उन्हें मेरी हर गर्लफ्रेंड के बारे में पता होता है।' शो में पांड्या ने कई महिलाओं के साथ घूमने की बात कही। यह पूछने पर कि क्लब में महिला का नाम नहीं पूछा तो पांड्या ने जवाब दिया, 'मुझे महिलाओं को मूव करते देखना और उन्हें ऑब्जर्व करना पसंद है। मैं थोड़ा ब्लैक साइड से हूं इसलिए मुझे देखने की जरूरत है कि वह कैसे मूव कर रही है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X