{"_id":"600c17330f965f35206e0d80","slug":"sunny-deol-and-his-wife-pooja-deol-and-know-about-all-women-of-dharmendra-s-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चकाचौंध से दूर रहती हैं देओल परिवार की महिलाएं, जानिए कौन क्या करता है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चकाचौंध से दूर रहती हैं देओल परिवार की महिलाएं, जानिए कौन क्या करता है
बॉलीवुड में देओल परिवार काफी चर्चित नाम है। सनी देओल बीजेपी से पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट पर चुनाव लड़े। उनके पिता धर्मेंद्र और भाई बॉबी देओल ने उनका प्रचार-प्रसार खूब जमकर किया। लेकिन इस बीच देओल फैमिली की महिलाएं कहीं नजर नहीं आयीं। यूं भी कह सकते हैं कि हेमा मालिनी और उनकी बेटियों को छोड़ दिया जाए तो देओल फैमिली की औरतें लाइम लाइट में नजर नहीं आतीं।
2 of 5
मां के साथ सनी देओल और बॉबी देओल
- फोटो : instagram/iambobbydeol
हालांकि सनी देओल और बॉबी देओल अपनी मां के बेहद करीब हैं लेकिन कभी किसी पब्लिक प्लेस पर उन्हें देओल परिवार के साथ नहीं देखा गया है। सनी देओल की जिंदगी वैसे तो खुली किताब है, लेकिन जब वो राजनीति में उतरे हैं तो उनके फिल्मी करियर, परिवार, जिंदगी के हर पन्ने को लोग पढ़ना चाहते हैं।
3 of 5
धर्मेंद्र और प्रकाश कौर
- फोटो : फाइल
धर्मेंद्र की पहली पत्नी और सनी देओल और बॉबी की मां हैं। स्टार्स के घर में रहने के बावजूद प्रकाश कौर को लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं। धर्मेंद्र और प्रकाश की दो बेटियां विजिता और अजिता देओल भी हैं। उन दोनों की भी शादी हो चुकी है और वो दोनों ही अमेरिका में रहती हैं।
वहीं बात बॉबी देओल की करें तो उनकी पत्नी एक बिजनेसवूमन हैं। उनकी पत्नी का नाम तान्या देओल है। वह एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की दो बेटियां भी हैं ईशा और अहाना। दोनों की शादी बिजनेसमैन से ही हुई है।
विज्ञापन
5 of 5
सनी देओल और पूजा देओल
- फोटो : फाइल फोटो
सनी देओल की मां प्रकाश कौर की तरह ही उनकी पत्नी पूजा देओल भी बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर ही रहती हैं। सनी देओल अपनी निजी जिंदगी के बारे में कम ही बात करते हैं। सनी देओल ने 1984 में पूजा देओल संग गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी।पूजा देओल संग सनी देओल की तस्वीरें देखने को कम ही मिलती हैं। उनकी शादी भी सीक्रेट थी, जिसकी तस्वीर इंटरनेशनल मैग्जीन ने छापी थी। बता दें कि सनी की पत्नी पूजा एक लेखिका हैं। उन्होंने यमला पगला दीवाना की स्टोरी लाइन भी लिखी है। हालांकि वह इस क्षेत्र में ज्यादा एक्टिव नजर नहीं आती हैैं। सनी ने बताया था कि हमारे परिवार में किसी सदस्य पर ऐसा कोई दबाव नहीं है। लाइमलाइट से दूर होना और एक आम जिंदगी जीना उनकी अपनी पसंद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।