{"_id":"600c1e3edfdd8a3a5a7c27ce","slug":"ranjeet-and-gulshan-grover-reveal-this-habit-of-amitabh-bachchan-on-the-kapil-sharma-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन को लेकर ये क्या बात कह गए रंजीत, कपिल शर्मा के शो पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ बच्चन को लेकर ये क्या बात कह गए रंजीत, कपिल शर्मा के शो पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 23 Jan 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ, रंजीत
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के सबसे पसंदीदा कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में हर हफ्ते नए सितारों की महफिल लगती है और नई मजेदार बातें सामने आती हैं। इस हफ्ते कपिल शर्मा के शो में मशहूर विलेन गुलशन ग्रोवर, रंजीत और बिंदू जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्मों में विलेन और वैंप का किरदार निभाकर इन सितारों ने लोगों के मन में खौफ पैदा कर दिया था। हालांकि कपिल के शो पर फैंस को इनकी ढेर सारी मस्ती देखने को मिलेगी। इसी शो में बातचीत के दौरान रंजीत ने अमिताभ बच्चन को लेकर भी एक बड़ा खुलासा कर दिया है।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोनी टीवी
कपिल से बातचीत के दौरान रंजीत ने बताया कि अमिताभ बच्चन को अनिद्रा( Insomnia) है और वो अपनी नींद स्टूडियो में पूरी करते हैं। हाल ही में इसका प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस शो में गुलशन और रंजीत खुद से जुड़े किस्से सुनाते नजर आएंगे। बता दें कि कपिल अपने सेट पर आए हर सेलिब्रिटी मेहमान से मजेदार सवाल पूछते हैं जिसके बदले में एक्टर की तरफ से भी कई मजेदार खुलासा होता है।
3 of 5
अमिताभ, रंजीत
- फोटो : Instagram
ऐसे ही कपिल मस्ती मस्ती में गुलशन और रंजीत से पूछते हैं कि- 'कौन सेट पर देर से आता है? इस पर गुलशन ग्रोवर कहते हैं कि, 'मैं ये बता सकता हूं कि कौन टाइम पर आता है। अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी सही समय पर आते हैं'। इसके बाद अर्चना कहती हैं कि,'अमिताभ बच्च भी समय पर आते हैं तो उन्हें बीच में टोकते हुए रंजीत कहते हैं- 'अमिताभ को इंसोम्निया है वो घर पर सो नहीं सकते, मेकअप रुम में ही सोते हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
gulshan grover
- फोटो : instagram
बता दें कि गुलशन ग्रोवर और रंजीत ने अमिताभ के साथ कई फिल्मों में काम किया है। खासकर अमिताभ के 70 के दशक की कई फिल्मों में रंजीत ने विलेन की भूमिका निभाई थी। अब रंजीत और गुलशन ग्रोवर तो गिनी चुनी फिल्मों में ही नजर आते हैं, लेकिन अमिताभ बच्चन फिल्मों से लेकर टीवी पर अभी भी लगातार काम कर रहे हैं। पिछले साल ही अमिताभ आयुष्मान के साथ फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में नजर आए थे।
विज्ञापन
5 of 5
अक्षय कुमार और गुलशन ग्रोवर
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि गुलशन ग्रोवर अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आने वाले हैं। इसके बारे में बात करते हुए गुलशन ने कहा- अक्षय मुझसे कहते हैं, 'देख उस्मानी मार मार के न बंदा बना दूंगा मैं तैनू तो जवाब में मैने कहा उस्मानी हूं जनानी नहीं जो मार खाने से डर जाउंगा। इस पर करण जौहर वहीं से गुजर रहे थे तो उन्होंने पूछ लिया हम पंजाबी में फिल्म बना रहे हैं क्या? गुलशन की ये बात सुनकर सब हंसने लगते हैं। बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' में अजय देवगन, रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।