‘सच कभी दबा नहीं रह सकता’, हरभजन सिंह ने दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ को बताया ‘मस्ट वॉच’; फिल्म पर कही ये बात
Harbhajan Singh on Satluj Movie: पूर्व क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह ने हाल ही में दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ देखने के बाद उसकी जमकर तारीफ की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिलजीत दोसांझ की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सतलुज’ काफी चर्चाओं में है। कई लोगों ने इस फिल्म की तारीफ की है। अब पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी इस फिल्म को लेकर बड़ा बयान दिया है।
हरभजन सिंह ने फिल्म पर क्या कहा?
हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा नोट लिखकर फिल्म पर अपनी राय साझा की। उन्होंने बताया कि फिल्म को IMDb पर 9.7 की रेटिंग मिली है और इसके विषय पर भी बात की।
उन्होंने लिखा, ‘जलियांवाला बाग इतिहास के सबसे बड़े नरसंहारों में से एक है, जो एक विदेशी शासन द्वारा किया गया था। लेकिन जसवंत सिंह खालरा की कहानी देखने के बाद मेरे मन में एक अलग सवाल उठा। किसी बाहरी के अत्याचार से ज्यादा दर्दनाक क्या होता है? जब अपने ही लोगों की रक्षा करने वाले, उन्हीं के लिए सबसे बड़ा डर बन जाएं।’
कहानी ने छोड़ा गहरा असर
हरभजन ने आगे लिखा, ‘एक पुलिस अधिकारी का काम निर्दोष लोगों की रक्षा करना होता है, न कि अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल करना। खालरा की हिम्मत ने कथित अवैध गुमशुदगियों और गुप्त अंतिम संस्कारों के सबूत सामने लाए। यह हमें याद दिलाता है कि सत्ता का गलत इस्तेमाल पीढ़ियों तक दर्द छोड़ सकता है।’
उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब की कई मांएं आज भी जवाब का इंतजार कर रही हैं और कई परिवार अब भी न्याय की राह देख रहे हैं।
सच कभी दबा नहीं रह सकता
अपने नोट के अंत में हरभजन सिंह ने लिखा, ‘कई परिवार आज भी इंसाफ का इंतजार कर रहे हैं। सच कभी हमेशा के लिए दबा नहीं रह सकता। हनी त्रेहान और दिलजीत दोसांझ ने जसवंत सिंह खालरा की कहानी दुनिया के सामने लाकर शानदार काम किया है। उनकी हिम्मत को याद रखा जाना चाहिए।’
फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट
‘सतलुज’, जिसका पहले नाम ‘पंजाब 95’ था, हाल ही में जी5 पर रिलीज हुई है। यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की जिंदगी पर आधारित है। जसवंत सिंह खालरा की जिंदगी से प्रेरित यह फिल्म पंजाब के एक मुश्किल दौर में उनके न्याय की लड़ाई को दिखाती है।
ये भी पढ़ें- Satluj: रिलीज के तीसरे ही दिन डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाई गई 'सतलुज'; जी5 ने साझा की जानकारी; किया ये वादा
फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ अर्जुन रामपाल, कनवलजीत सिंह, सुविंदर विक्की और गीतिका विद्या ओहल्यन भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।