खुल गई हर्षवर्धन की किस्मत, 'एक दीवाने की दीवानियत' के बाद मिली इस सुपरहिट फ्रैंचाइजी में एंट्री
Harshvardhan Rane In Force Franchise: फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' की सफलता के बाद हर्षवर्धन राणो को जॉन अब्राहम ने अपनी 'फोर्स' फ्रैंचाइजी में शामिल कर लिया है। जानिए कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग,,,
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हर्षवर्धन ने आज इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में आशीर्वाद लेते हुए एक तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा कि जॉन अब्राहम ने उन्हें 'फोर्स' फ्रैंचाइजी को आगे ले जाने के लिए चुना है। हर्षवर्धन ने जॉन अब्राहम और ऊपरवाले का शुक्रिया अदा किया और कहा कि वे शूटिंग शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग मार्च 2026 में शुरू होगी।
इससे पहले, हर्षवर्धन ने निर्देशक मिलाप जावेरी के साथ फिर से काम करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने 'दीवानियत बाय मिलाप जावेरी' नाम की डायरी के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा कि अगर मिलाप उन्हें नई स्क्रिप्ट ऑफर करते हैं, तो वे बिना सोचे साइन कर लेंगे।
'एक दीवाने की दीवानियत' फिल्म देसी मूवीज फैक्टरी के बैनर तले बनी है। इस फिल्म में हर्षवर्धन के साथ सोनम बाजवा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 21 अक्तूबर को दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। यह एक राजनेता विक्रमादित्य और अभिनेत्री अदा के रिश्ते की कहानी है। फिल्म में शाद रंधावा, सचिन खेडेकर, अनंत नारायण महादेवन और राजेश खेड़ा भी हैं। इसके बाद, हर्षवर्धन ओमंग कुमार की फिल्म 'सिला' में नजर आएंगे, जिसमें सादिया खतीब और खलनायक के रूप में करणवीर मेहरा भी होंगे।

कमेंट
कमेंट X