सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Harshvardhan Rane trains in the middle of nowhere for Force 3 shoot with Newton Second Law of Motion

'फोर्स 3' के लिए हर्षवर्धन कर रहे कड़ी मेहनत, वायरल वीडियो में सुनसान इलाके में ट्रेनिंग लेते नजर आए अभिनेता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 08 May 2026 12:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Harshvardhan Rane Force 3 Video: बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे अपनी आने वाली फिल्म 'फोर्स 3' की एक्शन सीक्वेंस की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने एक सुनसान जगह पर ट्रेनिंग का वीडियो शेयर किया है।
 

Harshvardhan Rane trains in the middle of nowhere for Force 3 shoot with Newton Second Law of Motion
हर्षवर्धन राणे फिल्म 'फोर्स 3' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता हर्षवर्धन राणे फिल्म 'फोर्स 3' के एक्शन सींस के लिए किसी सुनसान इलाके में कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। न्यूटन के गति के दूसरे नियम का हवाला देते हुए उन्होंने अपने सह-कलाकारों जॉन अब्राहम और तान्या मानिकतला के साथ वर्कआउट वीडियो शेयर किया है।

हर्षवर्धन राणे का वीडियो
इस वीडियो में 42 साल के हर्षवर्धन ट्राइसेप्स के लिए बैंड एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं, फिर भारी वजन उठाकर अपनी पीठ, कंधों और बाइसेप्स की ट्रेनिंग करते दिख रहे हैं। आखिर में शोल्डर श्रग्स से अपना वर्कआउट पूरा किया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Harshvardhan Rane (@harshvardhanrane)


विज्ञापन
विज्ञापन

सुनसान जगह पर ट्रेनिंग क्यों?
हर्षवर्धन ने बताया कि मुंबई जाने में रोजाना दोनों तरफ से 5 घंटे से ज्यादा समय लग जाता है। इसलिए उन्होंने अपने ट्रेनर से अनुरोध किया कि वे शूटिंग लोकेशन पर ही उन्हें ट्रेनिंग दें। ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने न्यूटन के गति के दूसरे नियम F = m × a का मजेदार तरीके से जिक्र भी किया।

विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'फोर्स 3'
'फोर्स 3' में हर्षवर्धन राणे के साथ जॉन अब्राहम और तान्या मानिकतला मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का पहला शेड्यूल चल रहा है। निर्माताओं ने घोषणा की है कि फिल्म 'फोर्स 3' 19 मई 2027 को रिलीज होगी। 'फोर्स 1' 2011 में रिलीज हुई थी, जिसमें जॉन अब्राहम और जेनेलिया डिसूजा थे। इसके बाद 'फोर्स 2', 2016 में रिलीज हुई थी। अब 'फोर्स 3' रिलीज होगी। यह भी एक्शन थ्रिलर फिल्म है। 

यह भी पढ़ें: 'ओमकारा' और 'कर्तव्य' की तुलना पर सैफ अली खान ने दी राय, बोले- 'अब लोग मुझे गंभीरता से...'..

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed