फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   HC Shuts Dhurandhar Director Aditya Dhars Defamation Case As Filmmaker Santosh Kumar Apologises

आदित्य धर और संतोष कुमार के बीच हुआ विवाद सुलझा, हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला; इस फिल्ममेकर ने मांगी माफी

Tue, 05 May 2026 05:28 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 05 May 2026 05:28 PM IST
सार

Santosh Kumar Vs Aditya Dhar: फिल्ममेकर संतोष कुमार ने आदित्य धर पर उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ की कहानी चुराने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि यह फिल्म उनकी 2023 की स्क्रिप्ट ‘डी-साहब’ की कॉपी है। अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है।   

विज्ञापन
HC Shuts Dhurandhar Director Aditya Dhars Defamation Case As Filmmaker Santosh Kumar Apologises
रणवीर सिंह और आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई। फिल्म के रिलीज के कुछ दिनों बाद फिल्ममेकर संतोष कुमार ने आदित्य धर पर उनकी स्क्रिप्ट कॉपी करने के आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि आदित्य धर द्वारा बनाई गई फिल्म ‘धुरंधर’ उनकी स्क्रिप्ट ‘डी-साहब’ की कॉपी है। अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन

आरोप लगाने के बाद मांगी माफी
'धुरंधर' फिल्म की वजह से संतोष कुमार और आदित्य धर के बीच का विवाद कोर्ट तक पहुंच गया। इसके बाद आदित्य धर ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया था और कहा था कि संतोष कुमार के मीडिया में दिए गए बयान उनकी छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन

अब इस मामले में नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मानहानि केस को खत्म कर दिया है, क्योंकि संतोष कुमार ने अपने बयानों के लिए माफी मांग ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

HC Shuts Dhurandhar Director Aditya Dhars Defamation Case As Filmmaker Santosh Kumar Apologises
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कोर्ट ने क्या कहा? 
कोर्ट में संतोष कुमार के वकील ने बताया कि उन्होंने 30 मार्च 2026 को हुई प्रेस मीट में दिए गए बयान के लिए माफी दी है। इसके बाद आदित्य धर के वकील ने कहा कि माफी स्वीकार करने के बाद अब वह केस को आगे नहीं बढ़ाना चाहते। इस पर कोर्ट ने कहा कि अब इस मामले में आगे कुछ भी बाकी नहीं है, इसलिए केस को खत्म किया जाता है।

ये भी पढ़ें- Meta Gala 2026: मेट गाला के रेड कार्पेट पर प्रियंका, दीपिका और आलिया भी नजर आईं! तस्वीरें देखकर खा गए न धोखा?

हालांकि, कोर्ट ने संतोष कुमार को यह छूट दी है कि अगर वह फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर कोई दावा करना चाहते हैं, तो वह अलग से केस कर सकते हैं। कोर्ट ने साफ कहा कि इस फैसले से उनके किसी भी भविष्य के दावे पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed