फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Heart of stone trailer out alia bhatt plays negative role in hollywood debut film as an intelligence agent

Heart Of Stone: आलिया भट्ट ने विलेन बनकर हॉलीवुड में रखा कदम, गैल गैडोट की फिल्म 'हॉट ऑफ स्टोन' में दिखाया दम

Sun, 18 Jun 2023 10:33 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 18 Jun 2023 10:33 AM IST
सार

आलिया भट्ट 'हॉट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में डेब्यू  कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। ट्रेलर में आलिया निगेटिव रोल में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Heart of stone trailer out alia bhatt plays negative role in hollywood debut film as an intelligence agent
आलिया भट्ट फिल्म 'हॉट ऑफ स्टोन' में - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री आलिया भट्ट की पहली हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। गैल गैडोट की फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन ट्रेलर में एक से बढ़कर एक एक्शन सीन देखने को मिल रहे हैं। हार्ट ऑफ स्टोन का ट्रेलर देख इंडियन फिल्मी फैंस की एक्साइटमेंट का लेवल दो गुना बढ़ रहा है क्योंकि मूवी में एक्ट्रेस आलिया भट्ट विलेन के अवतार में नजर आ रही हैं। जी हां...गैल गैडोट की हार्ट ऑफ स्टोन में आलिया भट्ट ने केया धवन नाम की महिला का किरदार निभा रही हैं जो बर्बादी फैलाना चाहती है।

विज्ञापन

एक्ट्रेस आलिया भट्ट बॉलीवुड में अबतक लीड यानी एक हीरोइन का किरदार निभा रही थीं। लेकिन हॉलीवुड में एंट्री उन्होंने विलेन बनकर ली है। आलिया भट्ट पहली ही हॉलीवुड फिल्म में एक्शन के साथ-साथ धांसू विलेनगिरी करती नजर आने वाली हैं। हार्ट ऑफ स्टोन के ट्रेलर में आलिया भट्ट खतरनाक इरादे और हाथ में बंदूक थामे नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ हार्ट ऑफ स्टोन की जान गैल गैडोट फिल्म में एक सीक्रेट एजेंट बनी हैं जिनके लिए उनका मिशन ही सबकुछ है, जहां वह फैमिली दोस्त और किसी तरह का रिश्ता निभाने में विश्वास नहीं रखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Heart of stone trailer out alia bhatt plays negative role in hollywood debut film as an intelligence agent
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर की शुरुआत गल गौडोट से होती है, जो कि एजेंट के रोल में हैं। इसके बाद कुछ एक्शन सीन्स दिखाए जाते हैं। ट्रेलर में आलिया भट्ट के मुश्किल से चार या पांच सीन ही दिखाए गए हैं। उनका लुक और बोलने का अंदाज देखकर लगता है कि नाम मात्र रोल में भी उन्होंने जान फूंकी होगी। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक भी दिल दहलाने वाला है। फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन 11 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। गौरतलब है कि 'हार्ट ऑफ स्टोन' आलिया की पहली इंग्लिश फिल्म है।

विज्ञापन

वर्कफ्रंट की बात करे तो इस फिल्म के अलावा आलिया भट्ट की झोली में धर्मा प्रोडक्शन्स की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' है। इस फिल्म में एक्ट्रेस 'गली ब्वॉय' को स्टार रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में पीएम मोदी के कार्यक्रमों में प्रस्तुति देंगी मैरी मिलबेन, अभिनेत्री ने जाहिर की खुशी


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed