{"_id":"5bc029fcbdec225013288075","slug":"helicopter-eela-kajol-and-riddhi-sen-box-office-prediction-day-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अंधाधुन' के आगे 'हेलीकॉप्टर ईला' का टिकना मुश्किल, पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'अंधाधुन' के आगे 'हेलीकॉप्टर ईला' का टिकना मुश्किल, पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर ईला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस काजोल करीब 3 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। इस शुक्रवार उनकी फिल्म हेलीकॉप्टर ईला बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्म में काजोल एक सिंगल मदर की भूमिका में हैं उनके बेटे का रोल रिद्धि सेन ने किया है। रिद्धि सेन इससे पहले बंगाली फिल्मों में काम करते रहे हैं। इस फिल्म से वो बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने बताया कि 'काजोल एक पॉवरफुल एक्ट्रेस हैं। इससे पहले भी वो बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अब वो हेलीकॉप्टर ईला से एक बार फिर आई हैं। ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे में फिल्म ओपनिंग डे पर ढाई करोड़ तक बिजनेस कर सकती है। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल सकता है।' हालांकि पिछले हफ्ते रिलीज हुए फिल्म 'अंधाधुन' से टकरा पाना काफी मुश्किल होगा।
विज्ञापन
फिल्म में काजोल का बिंदास अंदाज है जो अपने बेटे के साथ उसी की कॉलेज में आगे की पढ़ाई के लिए एडमिशन लेती हैं। जहां कभी दोनों के बीच प्यार होता है तो कभी दोनों झगड़ने लगते हैं। साथ ही सिंगल मदर होने के चलते काजोल के संघर्षों को भी दिखाया गया है। फिल्म को अजय देवगन के होम प्रोडक्शन तले बनाया गया है और इस फिल्म का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया है। बता दें कि काजोल इससे पहले साल 2015 में आई फिल्म दिलवाले में शाहरुख के साथ नजर आई थीं।
विज्ञापन