सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hema Malini Husband Dharmendra praises Vinesh Phogat also shares a post on his social media handle

Dharmendra: 'हम आपसे प्यार करते हैं', 'ही-मैन' ने विनेश फोगाट को दिया हौसला, कहा- स्वस्थ और मजबूत रहें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 08 Aug 2024 09:01 PM IST
विज्ञापन
सार

हाल ही में, अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर विनेश फोगाट के लिए एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में धर्मेंद्र ने कहा कि वह विनेश के स्वास्थ्य और खुशी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Hema Malini Husband Dharmendra praises Vinesh Phogat also shares a post on his social media handle
धर्मेंद्र और विनेश फोगाट - फोटो : इंस्टाग्राम aapkadharam
विज्ञापन

विस्तार

पेरिस ओलंपिक 2024 से महिला कुश्ती प्रतियोगी फाइनल में खेलने से पहले ही विनेश फोगाट अयोग्य घोषित हो गई हैं। इससे पूरे भारत के लोग बहुत दुखी हैं। जब पूरा देश पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 50 किग्रा कुश्ती के फाइनल में उनके शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा था, तब विनेश को अंतिम दिन वजन के दौरान 100 ग्राम अधिक वजन पाए जाने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया। एक तरफ, विनेश फोगाट के वजन पर अभिनेत्री-राजनेता हेमा मालिनी के कमेंट ने उन्हें आलोचनाओं के घेरे में ला दिया है। वही, दूसरी तरफ अब धर्मेंद्र ने विनेश की तारीफ में एक पोस्ट साझा किया है।
Trending Videos


धर्मेंद्र ने विनेश फोगाट के लिए साझा किया पोस्ट
हाल ही में, अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर विनेश फोगाट के लिए एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में धर्मेंद्र ने कहा कि वह विनेश के स्वास्थ्य और खुशी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। धर्मेंद्र ने लिखा, "प्रिय बेटी विनेश, हम यह खबर सुनकर बेहद दुखी हैं। आप इस धरती की एक बहादुर साहसी बेटी हैं। हम आपसे प्यार करते हैं और हमेशा आपके स्वास्थ्य और खुशी के लिए प्रार्थना करते हैं। अपने परिवार और अपने प्यारे लोगों के लिए खुश, स्वस्थ और मजबूत रहें।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)




हेमा मालिनी की हुई थी आलोचना
इससे पहले मथुरा से भाजपा सांसद मालिनी को उनकी टिप्पणियों के लिए सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा। हेमा मालिनी ने कहा था, "अपना वजन नियंत्रण में रखना महत्वपूर्ण है। यह हम सभी के लिए एक अच्छी सीख है कि 100 ग्राम भी बहुत मायने रखता है। हमें उसके लिए दुख है, मैं चाहती हूं कि वह जल्दी से 100 ग्राम वजन कम कर लें, लेकिन उन्हें ऐसा करने का मौका नहीं मिलेगा।"

हेमा मालिनी ने दिया था विनेश फोगाट को हौसला
हालांकि, इसके बाद हेमा मालिनी ने शाम को विनेश को हौसला देते हुए लिखा, "विनेश फोगाट, पूरा देश आपके पीछे खड़ा है! आप इस ओलंपिक की हमारी नायिका हैं। हिम्मत मत हारिए- आप महान उपलब्धियों के लिए बनी हैं और आपके सामने एक उज्ज्वल भविष्य है! बस बहादुरी से आगे बढ़ें।"
 

Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया के हाथ लगी एक और थ्रिलर सीरीज! 'आखिरी सच' की निर्माता के साथ फिर करेंगी काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed