फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anees Bazmee: हेरा फेरी 3 पर अनीस बज्मी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- इन आउट तो चलता ही रहेगा...

Thu, 29 Dec 2022 03:04 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 29 Dec 2022 03:04 PM IST
विज्ञापन
Hera Pheri 3: Anees Bazmee reacts over confusion on kartik aaryan in and Akshay kumar out in movie
कार्तिक आर्यन, अनीस बज्मी और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म हेरा फेरी 3 काफी समय से सुर्खियों में है। फिल्म में अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन के नाम को लेकर लगातार संशय बना हुआ है। पहले कहा जा रहा था कि कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म में अक्षय कुमार को रिप्लेस कर दिया है। अब कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म से कार्तिक की भी रवानगी हो गई है। वहीं, अक्षय कुमार एक बार फिर इसका हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस कंफ्यूजन के बीच फिल्म डायरेक्टर अनीस बज्मी का बयान सामने आया है।

Hera Pheri 3: Anees Bazmee reacts over confusion on kartik aaryan in and Akshay kumar out in movie
अनीस बज्मी - फोटो : सोशल मीडिया

अपकमिंग कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी 3 की कास्टिंग को लेकर काफी समय से चल रही बहस थमने का नाम ही नहीं ले रही है। मीडिया से बातचीत के दौरान अनीस बज्मी ने इस मसले पर बात की। उन्होंने कहा, 'मैंने अभी तक फिल्म साइन नहीं की है। यह मामला अभी विचाराधीन है। जब तक मैं हां नहीं कहता, तब तक कार्तिक आर्यन इन और अक्षय कुमार का इन आउट चलता ही रहेगा।'

Hera Pheri 3: Anees Bazmee reacts over confusion on kartik aaryan in and Akshay kumar out in movie
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

दरअसल, कुछ दिन पहले कयास लगाए जा रहे थे कि कार्तिक आर्यन के कंट्रोलिंग और डॉमिनेटिंग व्यवहार के चलते 'हेरा फेरी 3' के प्रोड्यूसर नाखुश हैं। इसके चलते वह फिल्म से बाहर हो गए हैं और अक्षय कुमार को फिर से फिल्म का हिस्सा बनाया जा रहा है। हालांकि कार्तिक आर्यन के करीबी सूत्रों ने इन खबरों को अफवाह करार दिया। टीम के मुताबिक, अभी तक कोई एक्टर फाइनल नहीं हुआ है और न ही कार्तिक आर्यन को स्क्रिप्ट मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hera Pheri 3: Anees Bazmee reacts over confusion on kartik aaryan in and Akshay kumar out in movie
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'हेरा फेरी 3' की कास्टिंग को लेकर कंफ्यूजन उस वक्त शुरू हुआ, जब एक सोशल मीडिया यूजर ने फिल्म में बाबू भैया का रोल करने वाले परेश रावल से पूछा, 'क्या कार्तिक आर्यन फिल्म का हिस्सा हैं'? परेश रावल ने जवाब देते हुए हामी भरी थी। वहीं, अक्षय कुमार ने कहा, 'उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई, इसलिए उन्होंने न चाहते हुए भी फिल्म करने से मना कर दिया।' अक्षय कुमार का यह बयान प्रॉड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला को अच्छा नहीं लगा था। उन्होंने इस पर नाराजगी भी जाहिर की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed