फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 14 Anecdotes: जब बिग बी से उनके पिता बोले, ‘तुम ही एक नई लीक धरना, अपने बेटों से पूछकर उन्हें पैदा करना..’

Thu, 29 Dec 2022 02:20 PM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 29 Dec 2022 02:20 PM IST
विज्ञापन
KBC 14 Anecdotes when Amitabh Bachchan reveals his secrets on Kaun Banega Crorepati finale vicky kaushal
अमिताभ बच्चन, केबीसी 14 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारतीय टेलीविजन पर हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सितारे को लाने का तमगा अब अप्लॉज एंटरटेनमेंट के सीईओ के तौर पर काम कर रहे समीर नायर के सिर कोई 22 साल पहले सजा। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ने टेलीविजन की हिंदी मनोरंजन सामग्री को मध्यमवर्ग से निकालकर दर्शकों के उच्च वर्ग तक भी पहुंचाया। टीवी विज्ञापनों के आसमान छूती दरों का पहला रॉकेट उडाने वाले इस गेम शो ने इसके मेजबान अमिताभ बच्चन की गरीबी का दौर भी दूर करने में बड़ी मदद की। शो का 14वां सीजन खत्म होने को है, और इस बार अमिताभ बच्चन ने इस शो में अपने बारे में खूब खुलासे किए। अपने प्रशंसकों के थोड़ा और करीब आने की इन कोशिशों के दौरान सिनेमा के सबसे बड़े मौजूदा सितारे ने क्या कुछ नेशनल टेलीविजन पर सबके साथ साझा किया, चलिए रिवाइंड में समझाते हैं..

KBC 14 Anecdotes when Amitabh Bachchan reveals his secrets on Kaun Banega Crorepati finale vicky kaushal
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सात दिन में सीखा अंडा फोडना
फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' के सितारे 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर पहुंचे तो अमिताभ बच्चन ने विक्की कौशल से उनके कुकिंग टैलेंट के बारे में पूछा। विक्की कौशल ने कहा कि उन्हें सिर्फ चाय बनानी आती है। इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा, 'आप के हालात बिल्कुल मेरे जैसे ही हैं। आप चाय बना लेते हैं, मैं तो सिर्फ पानी गर्म कर सकता हूं।' बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन ने अपनी एक विदेशी ट्रिप का किस्सा साझा करते हुए कहा, 'एक बार मैं विदेश गया था और मुझे अकेले ही रहना था तब मैंने अंडे से भोजन बनाना सीखा। लेकिन अंडा फोडॉना सीखने में ही मुझे सात दिन लग गए।' 

KBC 14 Anecdotes when Amitabh Bachchan reveals his secrets on Kaun Banega Crorepati finale vicky kaushal
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अब नहीं खाते मांसाहारी खान
'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर इस सीजन में अमिताभ बच्चन ने इस बात का खुलासा भी किया कि उन्होंने नॉनवेज (मांसाहारी भोजन) खाना छोड़ दिया है। प्रतियोगी विद्या उदय रेडकर से अमिताभ बच्चन ने उनके पसंदीदा खाने के बारे में पूछा तो उन्होंने कि वह मांसाहारी हैं और उन्हें मछली खाना पसंद है। इसके बाद विद्या ने अमिताभ बच्चन से पूछा, क्या आप को भी मछली पसंद है? अमिताभ बच्चन ने कहा, 'जवानी में वह सब कुछ खाते थे, लेकिन अभी मांस, मछली, चावल, चीनी जैसी सब चीजें (स्वास्थ्य कारणों से) खाना बंद कर दिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 14 Anecdotes when Amitabh Bachchan reveals his secrets on Kaun Banega Crorepati finale vicky kaushal
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अब भी नर्वस हो जाते हैं
अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14' की शूटिंग के दौरान ही खुलासा किया किया कि जब वह सेट पर जाते हैं तो उनके हाथ पैर कांपने लगते हैं। उन्होंने कहा, 'जब मैं सेट पर जाता हूं तो हमेशा यही सोचता हूं कि मैं कर पाऊंगा कि नहीं, हर दिन यह सोचकर डरा रहता हूं कि कैसे कर पाऊंगा, लेकिन जब दर्शकों को देखता हूं तो उत्साहित हो जाता हूं। जब मैं शूटिंग पर जाता हूं तो सबसे पहले इनका शुक्रिया अदा करता हूं जिनकी वजह से हम यहां हैं। जिस तरह से दर्शक अपना प्यार लुटाते हैं। उससे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।'

विज्ञापन
KBC 14 Anecdotes when Amitabh Bachchan reveals his secrets on Kaun Banega Crorepati finale vicky kaushal
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

खुद को बताया भोपाल का जमाई
'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14' की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन ने खुद को भोपाल का जमाई भी बताया। अमूमन लोग जया भादुड़ी को पश्चिम बंगाल का मानते हैं और इसी नाते कोलकाता में अमिताभ बच्चन का खूब आदर सत्कार भी जमाई बाबू के तौर पर ही होता है। लेकिन, दरअसल उनके पिता तरुण कुमार भादुड़ी ने लंबे समय तक भोपाल में बतौर पत्रकार काम किया और जया की शुरुआती शिक्षा भी भोपाल में ही हुई। इस बार शो में भोपाल से एक प्रतिभागी ने जब बताया कि वह भोपाल से हैं तो अमिताभ बच्चन ने कहा, 'मान्यवर, आप भोपाल से हैं और हम वहां के जमाई हैं। दरअसल, जया बच्चन भोपाल की रहने वाली हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed