फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Good News: अमेरिकन पॉप सिंगर रिहाना ने दिया बेटे को जन्म, बॉयफ्रेंड रॉकी के बच्चे की बनीं मां

Fri, 20 May 2022 10:44 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 20 May 2022 10:44 AM IST
विज्ञापन
hollywood singer rihanna and her boyfriend asap rocky welcomes baby boy on 13 may
रिहाना, एसैप रॉकी - फोटो : Insatagram- @badgalriri

अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना के घर नन्हा मेहमान आ चुका है। उन्होंने बेबी बॉय को जन्म दिया है। वह बॉयफ्रेंड रॉकी के बच्चे की मां बनी हैं। टीएमजेड के मुताबिक, बच्चे का जन्म 13 मई को लॉस ऐंजलिस में हुआ है। सूत्र ने बताया कि रिहाना बिलकुल स्वस्थ हैं और अपने बेटे के साथ घर पर ही आराम कर रही हैं। ये खुशखबरी जानने के बाद फैंस और दोस्त व करीबी लोग बेहद खुश हैं। लोग कपल को एक के बाद एक बधाई दे रहे हैं।

hollywood singer rihanna and her boyfriend asap rocky welcomes baby boy on 13 may
रिहाना - फोटो : social media

जनवरी में सामने आई थी जानकारी
रिहाना की गर्भावस्था की खबरें जनवरी महीने में सामने आईं थीं। जब पॉप सिंगर की हार्लेम की सड़कों पर टहलते हुए बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें सामने आईं थीं। उनकी ये तस्वीरें काफी वायरल हुईं थीं। अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान बोल्ड फोटोशूट से रिहाना काफी चर्चा में रही थीं।
 

hollywood singer rihanna and her boyfriend asap rocky welcomes baby boy on 13 may
रिहाना और रैपर रॉकी - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों के अलग होने की आईं थीं खबरे
साल 2022 में कथित तौर पर बॉयफ्रेंड रॉकी के रिहाना को धोखा देने के बाद उनके अलग होने की अफवाह भी सामने आईं थी। हालांकि बाद में इन सारी अफवाहों पर विराम लग गया। फिलहाल रैपर रॉकी और पॉप सिंगर रिहाना अब बेबी बॉय के माता-पिता बन चुके हैं और अपने पहले बच्चे को लेकर दोनों काफी एक्साइटेड हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hollywood singer rihanna and her boyfriend asap rocky welcomes baby boy on 13 may
रिहाना - फोटो : Insatagram- @badgalriri
रिहाना और रॉकी के रिलेशनशिप में होने की खबरें 2019 से हीं थीं। लेकिन साल 2021 में कपल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। एक इंटरव्यू के दौरान रॉकी ने रिहाना को 'लव ऑफ माय लाइफ' कहा था। वहीं पिता बनने के सवाल पर रैपर का कहना था कि उन्हें लगता है कि वह एक अच्छे पिता बनेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed