सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   homebound actres janhvi kapoor waits for varun dhawan at airport video viral sunny kumari ki tulsi kumari

Janhvi Kapoor: कूल अंदाज में दिखीं जान्हवी कपूर, एयरपोर्ट पर यह किस खास शख्स का इंतजार करती दिखीं एक्ट्रेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 24 Sep 2025 10:05 AM IST
विज्ञापन
सार

Sunny Kumari Ki Tulsi Kumari Viral Video: जान्हवी कपूर को आज मुंबई एयरपोर्ट पर किसी खास शख्स का इंतजार करते देखा गया। 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' और 'होमबाउंड' को लेकर चर्चित जान्हवी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच वायरल हो रहा है।

homebound actres janhvi kapoor waits for varun dhawan at airport video viral sunny kumari ki tulsi kumari
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'सनी कुमारी की तुलसी कुमारी' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। आज जान्हवी को एयरपोर्ट पर किसी खास का इंतजार करते देखा गया। जानिए आखिर कौन हैं वो शख्स...
Trending Videos

जान्हवी कपूर का वीडियो
जान्हवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जान्हवी ब्राउन रंग की स्कर्ट और ब्राउन जैकेट में बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाई दे रही हैं। उनका यह लुक एयरपोर्ट के दौरान का है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इस दौरान जान्हवी ने पैपराजी के सामने कई दिलकश पोज भी दिए। लेकिन उनके हाव-भाव से लगा कि वह किसी खास शख्स का इंतजार कर रही हैं। फिर थोड़ी देर बाद वहां पर वरुण धवन की एंट्री हुई। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि जान्हवी किसी और का नहीं बल्कि अपनी आगामी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के को-स्टार वरुण धवन का ही एयरपोर्ट पर इंतजार कर रही थीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

'होमबाउंड' को लेकर चर्चा में हैं जान्हवी
जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'होमबाउंड' को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में 'होमबाउंड' की खास स्क्रीनिंग हुई, जिसमें जान्हवी अपनी दिवंगत मां और एक्ट्रेस श्रीदेवी की नेवी ब्लू रंग की साड़ी पहने नजर आईं। श्रीदेवी ने यह साड़ी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के रिसेप्शन पर पहनी थी। जान्हवी की 'होमबाउंड' 26 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले सोमवार को मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग में कई सितारों ने शिरकत की। 'होमबाउंड' को नीरज घायवान ने लिखा और निर्देशित किया है। 'होमबाउंड' ऑस्कर 2026 में भारत की ऑफिशियल एंट्री है। इस फिल्म में जान्हवी के अलावा ईशान खट्टर और विशाल जेठवा ने अहम भूमिका निभाई है।

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'
'
होमबाउंट' के अलावा जान्हवी कपूर फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आएंगी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और मेंटर डिसाइपल एंटरटेनमेंट ने किया है। 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 2 अक्तूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में जान्हवी और वरुण के अलावा रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा ने भी अहम भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें: दर्शकों को पसंद आ रही है अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्ट रूम ड्रामा 'जॉली एलएलबी 3', जानें कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed