{"_id":"671bcb834fddca4df909c3b8","slug":"housefull-5-soundarya-sharma-says-about-akshay-kumar-abhishek-bachchan-riteish-deshmukh-sonam-bajwa-nargis-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Housefull 5: सौंदर्या शर्मा ने की अपने को-स्टार्स की जमकर तारीफ, हाउसफुल 5 की अभिनेत्री बोलीं- कांप रहे थे हाथ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Housefull 5: सौंदर्या शर्मा ने की अपने को-स्टार्स की जमकर तारीफ, हाउसफुल 5 की अभिनेत्री बोलीं- कांप रहे थे हाथ
Fri, 25 Oct 2024 10:19 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 25 Oct 2024 10:19 PM IST
सार
हाउसफुल 5 अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा ने हाल ही में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और फिल्म के बाकी कलाकारों के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की।
विज्ञापन
सौंदर्या शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsoundaryasharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री और बिग बॉस 16 की फेम सौंदर्या शर्मा अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, फरदीन खान, अभिषेक बच्चन और पूजा हेगड़े के साथ हाउसफुल 5 में नजर आएंगी। अभिनेत्री ने हाल ही में कॉमेडी-ड्रामा के सेट पर अपने अनुभव के बारे में बात की और छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक के अपने सफर को भी साझा किया।
हाउसफुल 5 के सेट का किया अनुभव साझा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान सौंदर्या ने हाउसफुल (2010) के गानों पर डांस करने का लुत्फ उठाया और इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने फिल्म में शामिल होने को लेकर अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि यह "शानदार" लग रहा है। सौंदर्या ने बताया कि सेट पर सभी कलाकाल हमेशा गर्मजोशी से भरे और शानदार रहे। उन्होंने बताया कि सबसे जूनियर सदस्य होने के नाते उनका बहुत ही प्यारा स्वागत किया गया, जिससे यह उनके लिए बेहद ही प्यारा अनुभव रहा।
फिल्म के को-स्टार की तारीफों के बांधे पुल
फिल्म में अपने सह-कलाकार अक्षय कुमार के बारे में सौंदर्या ने कहा ''अक्षय सर बहुत प्यारे हैं।" फिल्म के बाकी सह-कलाकारों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, "जैकी बहुत प्यारे हैं। हर कोई प्यारा है। अभिषेक ने मुझे अपने नासमझ अंदाज से आश्चर्यचकित कर दिया। रितेश सर सबसे प्यारे हैं। नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, हर कोई शानदार है। मेरे लिए सबसे बड़े सरप्राइज चंकी पांडे सर रहे। वह दिखने से कहीं ज्यादा अच्छे हैं। मैं बस इस बात पर जोर देना चाहती हूं कि मैं सेट पर सभी को देखकर सरप्राइज हो गई!"
विज्ञापन
कौन है सौंदर्या का गॉडफादर
सौंदर्या शर्मा ने बताया कि भले ही इंडस्ट्री में उनके पास कोई "गॉडफादर" नहीं है, लेकिन वह वर्धा खान नाडियाडवाला को अपनी "गॉडसिस्टर" मानती हैं। हाउसफुल 5 में अपनी भूमिका पाने के बारे में बताते हुए सौंदर्या ने वर्धा के प्रति आभार व्यक्त किया और उनकी क्षमताओं पर विश्वास करने के लिए उन्हें श्रेय दिया।
तब क्या हुआ था, जब की थी हाउसफुल 5 साइन
सौंदर्या ने हाउसफुल 5 की पेशकश मिलने पर अपनी पहली प्रतिक्रिया के बारे में बात करते हुए कहा खुलासा किया, "मैं रो रही थी, मैं कांप रही थी। जब उन्होंने मुझे घर आकर जब डाक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा तो मैं अपना हस्ताक्षर ही भूल गई।" तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। यह मल्टीस्टारर फिल्म 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने गाया 'भूल भुलैया 3' का शानदार गाना, वीडियो हुआ वायरल, निर्देशक को पसंद हैं अजय