{"_id":"5dfb68218ebc3e87a25b4aa5","slug":"hrithik-roshan-and-deepika-padukone-will-seen-in-satte-pe-satta-remake","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में नजर नहीं आएंगे ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में नजर नहीं आएंगे ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण
Thu, 19 Dec 2019 05:38 PM IST
anand anand
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Thu, 19 Dec 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan, Deepika Padukone
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर जब से ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की एक साथ पार्टी करती हुई तस्वीर सामने आई है तभी से यह चर्चा तेज हो गई है कि दोनों कलाकार फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' के ऑफिशियल रीमेक में नजर आएंगे। पुरानी जानकारी के अनुसार इस फिल्म का निर्देशन लव रंजन कर सकते हैं। हालांकि जैसी ही इन चर्चाओं ने तेजी पकड़ी वैसे ही लव रंजन के प्रोडक्शन ने सामने आकर इस खबर पर अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
लव रंजन के प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, 'हमें नहीं पता है कि यह खबरें कहां से आ रही हैं। यह खबर पूरी तरह से निराधार है, इसमें किसी भी तरह की कोई सच्चाई नहीं है।' उल्लेखनीय है कि एक पार्टी के दौरान ऋतिक और दीपिका एक साथ मस्ती करते हुए नजर आए थे। जिसके बाद यह खबर सामने आई थी कि फराह खान पांच साल बाद फिल्म इंडस्ट्री में वापसी के बारे में सोच रही हैं। वह फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक को प्रोड्यूस करेंगी जिसके अधिकार अभी राज वसानी के पास हैं। पहले चर्चा थी कि इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी करेंगे लेकिन फिर लव रंजन का नाम सामने आया। गौरतलब है कि 'सत्ते पे सत्ता' 1982 की हिट फिल्मों में एक है। यह फिल्म मुख्य रूप से सात भाईयों की कहानी पर आधारित है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी मुख्य किरदार में नजर आए थे।
विज्ञापन
लव रंजन की बात करें तो पिछले दिनों वह फिल्म 'जय मम्मी दी' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नजर आए थे। वह इस फिल्म के निर्माताओं में से एक हैं। इस दौरान उन्होंने 'प्यार का पंचनामा' को लेकर बात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था, 'हमें उम्मीद रखनी चाहिए कि इस फिल्म की तीसरी किस्त बनेगी। हालांकि अभी इसे लेकर काम शुरू नहीं हुआ है लेकिन निजी तौर पर मैं इस फिल्म को बनाना चाहता हूं। यह एक हिट फ्रेंचाइजी है और हम इसे आगे भी जारी रखना चाहते हैं।'
विज्ञापन
पढ़ें: इंडियन आइडल में होगा 'क्रेजी फॉर किशोर', अमित कुमार ने सनी हिंदुस्तानी को दिया ये बड़ा मौका