फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan And Family Celebrate Documentary Series Roshans Success Party At Mumbai

Hrithik Roshan: सीरीज ‘द रोशन्स’ की सक्सेस पार्टी में नजर आए ऋतिक रोशन, बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी भी पहुंचे

Sun, 16 Feb 2025 11:35 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 16 Feb 2025 11:35 PM IST
सार

पिछले महीने डॉक्यू सीरीज ‘द रोशन्स’ का ओटीटी पर प्रीमियर हुआ। यह सीरीज बॉलीवुड के रोशन परिवार के जीवन के उतार-चढ़ावों और सफलता को दिखाती है। हाल ही में इस सीरीज की सक्सेस पार्टी ऋतिक रोशन के परिवार ने मुंबई में रखी। इस मौके पर ऋतिक रोशन और उनके परिवार के लोग नजर आए। साथ ही बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी भी पहुंचे। 

विज्ञापन
Hrithik Roshan And Family Celebrate Documentary Series Roshans Success Party At Mumbai
ऋतिक रोशन, राजेश रोशन सीरीज रोशन्स की सक्सेस पार्टी में - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड फैमिली, सेलिब्रिटीज से जुड़ी कई डॉक्यूमेंट्री और सीरीज ओटीटी पर आई हैं। इनके जरिए फिल्ममेकिंग, स्टार्स के स्ट्रगल की कहानियां सामने आईं। दर्शकों ने भी इस डॉक्यू सीरीज को खूब पसंद किया। हाल ही में डॉक्यू सीरीज ‘द रोशन्स’ भी ऑडियंस को देखने को मिली। इसमें राकेश रोशन, राजेश रोशन और ऋतिक रोशन के परिवार की कहानी नजर आई। इस सीरीज की सक्सेस पार्टी ऋतिक रोशन और उनके परिवार ने दी है। जिसमें रोशन परिवार तो शामिल हुआ ही, कुछ नामी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी दिखे।

विज्ञापन


ऋतिक नजर आए काफी खुश 
डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘द रोशन्स’ की सक्सेस पार्टी में ऋतिक रोशन काफी खुश नजर आए। मीडिया को पोज देख हुए वह दिखे। इस सीरीज में ऋतिक रोशन के स्टार बनने की कहानी को, स्ट्रगल को भी शामिल किया गया था। साथ ही वह अपने परिवार के बारे में भी कई बातें सीरीज ‘द रोशन्स’ में साझा करते हैं। इस इवेंट में ऋतिक के पिता राकेश रोशन और चाचा राजेश रोशन भी पहुंचे थे। 

विज्ञापन

 

Hrithik Roshan And Family Celebrate Documentary Series Roshans Success Party At Mumbai
सीरीज रोशन्स की सक्सेस पार्टी में राकेश रोशन, जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

जैकी श्रॉफ-टाइगर श्रॉफ दिखे 
सीरीज ‘द रोशन्स’ की सक्सेस पार्टी में जैकी श्रॉफ और उनके बेटे टाइगर श्रॉफ भी नजर आए। जैकी अपने स्टाइल में पार्टी में आए, उनके हाथ में एक फूलों का गमला नजर आया। वह खास मौकों पर लोगों को पौधे गिफ्ट करते हैं। इस इवेंट में मल्लिका शेरावत भी नजर आईं, वह रेड कलर के गाउन में काफी सुंदर दिखीं। 

रोशन परिवार के आने वाले प्रोजेक्ट्स 
जल्द ही ऋतिक रोशन और राकेश रोशन फिल्म ‘कृष 4’ पर काम शुरू करेंगे। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2025 के समर सीजन में कृष 4 की शूटिंग प्लान की जा रही है। मुंबई और यूरोप में फिल्म की शूटिंग की जाएगी। ‘कृष’ सीरीज की सुपरहीरो फिल्म्स का दर्शकों के बीच काफी क्रेज है। जल्द ही इसका चौथा पार्ट भी दशर्क देखेंगे। इसमें ऋतिक सुपरहीरो कृष बनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed