फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan And Triptii Dimri Seen Dancing In Viral Video

Hrithik-Tripti: ऋतिक के साथ डांस करती दिखीं तृप्ति डिमरी, मिनटों में वायरल हुआ वीडियो; यूजर्स ने पूछे ऐसे सवाल

Tue, 15 Jul 2025 04:00 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 15 Jul 2025 04:00 PM IST
सार

Hrithik Roshan and Tripti Dimri Viral Video: क्या तृप्ति डिमरी और ऋतिक रोशन किसी फिल्म प्रोजेक्ट का हिस्सा बन रहे हैं? यह सवाल यूजर्स ने पूछा, जब दोनों को एक वायरल वीडियो में डांस करते देखा? इस वीडियो में ऋतिक रोशन के साथ डांस करते हुए तृप्ति काफी खुश नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Hrithik Roshan And Triptii Dimri Seen Dancing In Viral Video
वायरल वीडियो में तृप्ति डिमरी और ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इन दिनों बॉलीवुड में तृप्ति डिमरी चर्चा में हैं। जल्द ही एक्ट्रेस फिल्म ‘धड़क 2’ में नजर आएंगी। इसी फिल्म की चर्चा के बीच वह ऋतिक रोशन के साथ डांस करती नजर आईं। सोशल मीडिया पर ऋतिक और तृप्ति के डांस का वीडियो वायल हो रहा है। यूसर्ज ने भी इस वीडियो पर रिएक्शन दिए हैं। जानिए, इस वायरल वीडियो का सच क्या है? 

विज्ञापन


ताल से ताल मिलते दिखे ऋतिक और तृप्ति 
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल है, उसमें तृप्ति डिमरी और ऋतिक रोशन कमाल के डांस मूव्स कर रहे हैं। ऋतिक ने व्हाइट टी-शर्ट और जैकेट पहनी हैं, वहीं तृप्ति भी व्हाइट टॉप में नजर आ रही हैं। एक सीन में तृप्ति के साथ ऋतिक डांस करते हुए दिखते हैं। फिर अगले सीन में तृप्ति अकेली डांस करती हैं। इस वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन भी आए हैं।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


क्या किसी फिल्म का शूट है? यूजर ने लगाई अटकलें
यूजर्स और ऋतिक, तृप्ति के फैंस जब ये वीडियो देखा तो जमकर रिएक्शन भी दिए हैं। कई फैंस ने तो अटकलें भी लगा ली कि दोनों फिल्म ‘कृष’ की अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि यह एक एड फिल्म का शूटिंग वीडियो है। मगर इस वीडियो पर कुछ यूजर्स ने ऋतिक और तृप्ति की जोड़ी को पसंद किया है। एक यूजर लिखता है, ‘सो ब्यूटीफुल, सो एलीगेंट, जस्ट लुकिंग लाइक के वॉव।’ कई फैंस ने फायर, हार्ट इमोजी भी ऋतिक और तृप्ति की जोड़ी के बनाए हैं।  

ये खबर भी पढ़ें: Hrithik Roshan: मूवी डेट पर फैमिली के साथ स्पॉट हुए ऋतिक रोशन, गर्लफ्रेंड-बेटे में दिखा खास बॉन्ड 

ऋतिक रोशन और तृप्ति डिमरी का करियर फ्रंट 
तृप्ति डिमरी और ऋतिक रोशन के करियर फ्रंट की बात करें तो दोनों ही अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर खबरों में हैं। ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर 2’ की शूटिंग हाल ही में खत्म हुई। वहीं तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ भी जल्द रिलीज होगी। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी, तृप्ति डिमरी के अपोजिट नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed