फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saba Azad: पर्सनल लाइफ को लेकर ऋतिक की लेडी लव का छलका दर्द, कहा- लोग मुझे निजी जिंदगी के कारण...

Mon, 02 Oct 2023 10:54 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 02 Oct 2023 10:54 AM IST
विज्ञापन
Hrithik roshan girlfriend saba azad openups that how she deals with people perceptions about her
ऋतिक रोशन-सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की लेडीलव एक्ट्रेस सबा आजाद इन दिनों कॉमेडी ड्रामा सीरीज 'हूज योर गायनिक' के प्रमोशन के कारण व्यस्थ चल रही हैं। इस मिनी वेब सीरीज में सबा डॉक्टर विदुषी का किरदार निभा रही हैं जो कि एक गायनेकोलॉजिस्ट है। मिनी सीरीज के प्रमोशन के दौरान सबा ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर खुल के बात की है।

Hrithik roshan girlfriend saba azad openups that how she deals with people perceptions about her
ऋतिक रोशन-सबा आजाद - फोटो : Social media

सबा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह चार साल की उम्र से स्टेज पर परफॉर्म कर रही हैं लेकिन उन्हें अब तक वो क्रेडिट नहीं मिला जिसकी वह हकदार हैं. सबा को इस बात का भी मलाल है कि उनकी पर्सनल लाइफ शायद उनके काम को पूरी तरह से कही न कही घेर लेती है। सबा कहती है, 'बेशक ऐसा है क्योंकि लोगों के दिमाग में ये बातें घर कर चुकी हैं। मेरी पर्सनल लाइफ के कारण मुझे कई लोगों के सामने एक्सपोज किया गया है। लोग मुझे मेरी पर्सनल लाइफ के कारण जज करते हैं, मेरे बारे में धारणा बनाते हैं। अगर मैं ये सोचकर चिंता करने लग जाऊंगी कि कोई मेरे बारे में क्या सोच रहा है तो मैं ये काम कैसे करुंगी जो मैं कर रही हूं। जो लोग मुझे देखकर कुछ भी कह रहे हैं वो तो मेरे बारे में कुछ भी कहते ही रहेंगे'। 

Hrithik roshan girlfriend saba azad openups that how she deals with people perceptions about her
सबा आजाद-ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पिछले कुछ समय से सबा अपनी पर्सनल लाइफ के चलते ही खबरों की सुर्खियों में बनी हुई हैं। हम सभी जानते हैं सबा बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के साथ रिलेशनशिप में हैं जिसकी वजह से आए दिन उनके बारे में खबरें लाइमलाइट पर रहती हैं। पिछले दिनों दोनों हॉलिडे मनाने अर्जेंटीना गए थे जहां से ऋतिक ने सोशल मीडिया पर सबा के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की थीं। दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ छुपाते नहीं हैं और पब्लिकली भी एक-दूसरे के प्रति प्यार खुलकर जाहिर करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik roshan girlfriend saba azad openups that how she deals with people perceptions about her
ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया
सबा और ऋतिक को अक्सर साथ देखा जाता है और दोनों एक-दूसरे की तस्वीरों पर भी कमेंट करते रहते हैं। इतना ही नहीं सबा और सुजैन भी काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। सबा और ऋतिक ने कभी भी खुलकर अपने रिश्ते को लेकर बात नहीं की है और न ही दोनों की शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक और सबा शादी को लेकर जल्दी नहीं करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
Hrithik roshan girlfriend saba azad openups that how she deals with people perceptions about her
सबा आजाद-ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन और सबा आजाद के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता अगली बार अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'फाइटर' में दिखाई देंगे। वहीं, सबा आजाद को आखिरी बार 'रॉकेट बॉयज 2' में देखा गया था। वह जल्द ही नसीरुद्दीन शाह की शॉर्ट फिल्म 'मैन वुमन मैन वुमन' में काम करती नजर आएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed