{"_id":"651a509a5052d744cd0d3d19","slug":"mohabbatein-actor-jimmy-shergill-regerets-rushing-to-shed-his-chocolate-boy-image-says-we-made-a-mistake-there-2023-10-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jimmy Shergill: कभी चॉकलेट हीरो कहे जाने वाले जिमी शेरगिल को है इस बात का पछतावा, कहा- 'हमने वहां गलती की...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jimmy Shergill: कभी चॉकलेट हीरो कहे जाने वाले जिमी शेरगिल को है इस बात का पछतावा, कहा- 'हमने वहां गलती की...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 02 Oct 2023 10:45 AM IST
सार
जिमी शेरगिल ने कहा, 'कोई भी यंगस्टर्स जो जानना चाहता है, मैं उसे भी बता सकता हूं, मेरे एक्पीरियंस से सीखो। आप लोग जो इस समय में अपनी संग चॉकलेट बॉय इमेज को एजॉय कर रहे हो, उसे एंजॉय करो।'
विज्ञापन
1 of 5
जिमी शेरगिल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेता जिमी शेरगिल 25 वर्षों से अधिक समय से शोबिज में हैं। जिमी शेरगिल को आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'मोहब्बतें' से पहचान मिली थी। इसके बाद उन्हें चॉकलेटी हीरो का तमगा मिल गया था। बतौर चॉकलेट हीरो उन्होंने कई किरदार निभाए हैं, लेकिन बहुत जल्दी उन्होंने परिपक्व भूमिका की तरफ अपना रुख मोड़ लिया। आज उन्हें अपने इस निर्णय पर पछतावा होता है। एक बातचीत के दौरान उन्होंने इसे लेकर खुलकर बात की है।
जिमी शेरगिल हाल ही में वेब शो 'छूना' में दिखाई दिए, जिसमें उन्होंने एक भ्रष्ट विधायक का किरदार निभाया है। बातचीत के दौरान चॉकलेट बॉय के सवाल पर उन्होंने युवा अभिनेताओं को एक चेतावनी दी है। जिमी ने कहा, कोई भी यंगस्टर्स जो जानना चाहता है, मैं उसे भी बता सकता हूं, मेरे एक्पीरियंस से सीखो। आप लोग जो इस समय में अपनी संग चॉकलेट बॉय इमेज को एजॉय कर रहे हो, उसे एंजॉय करो। इससे जल्दी से निकल के परिपक्व किरदार की तरफ भागने की कोशिस मत करो। उस चरण को एंजॉय करो। वह चरण वापस कभी नहीं आने वाला है।
अभिनेता ने अपनी गलती मानते हुए कहा, 'जब लोग उस चॉकलेट बॉय या अगले दरवाजे वाले युवा लड़के की छवि को पसंद कर रहे हों, तो उस चरण का आनंद लें। अपने आप, धीरे-धीरे आप परिपक्व लोगों की ओर बढ़ेंगे। अब चक्कर क्या है कि, ग्रे बाल करके, पापा का, अंकल का रोल, वो तो आखिरी में जाके हमको करना ही है। तो हम उसको पहले से ही करने लग जाएं तो क्या फायदा?'
जिमी ने कहा, 'हमने वहां गलती की थी। हम बहुत जल्दी में थे कि इस चरण से निकलो, आगे बढ़ना है। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इसका पछतावा है, तो इसपर अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, 'अफसोस क्या, हम पीछे जाने की कोशिश कर रहे हैं।'
बता दें कि जिमी ने परिपक्व भूमिकाओं के साथ भी हमेशा अपने दर्शकों को अपने अभिनय से प्रभावित किया है। आज भी वह अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों को हैरान करते रहते हैं। जिमी शेरगिल के काफी फैंस हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।