फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tejas: तेजस का टीजर हुआ रिलीज, भारतीय वायुसेना पायलेट के रूप में खूब जमीं कंगना रणौत

Mon, 02 Oct 2023 10:39 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 02 Oct 2023 10:39 AM IST
विज्ञापन
Tejas teaser Out Kangana Ranaut showcases her fiery avatar as an Air Force pilot goes viral on Internet
तेजस फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने दम पर पहचान बनाई है। उनकी किसी भी फिल्म में उनका एक्टिंग टैलेंट साफ नजर आता है। अक्टूबर में कंगना की फिल्म तेजस रिलीज होने वाली है। मूवी को सिनेमाघरों में लगने में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। कंगना के फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। रिलीज होने के साथ ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

Tejas teaser Out Kangana Ranaut showcases her fiery avatar as an Air Force pilot goes viral on Internet
तेजस - फोटो : social media

गांधी जयंती पर कंगना रणौत और निर्माताओं आरएसवीपी मूवीज ने अपनी आगामी फिल्म 'तेजस' का टीजर साझा किया है । फिल्म में कंगना भारतीय वायु सेना पायलट की भूमिका निभाती नजर आएंगी। छोटी क्लिप में फ्लाइंग सूट पहने अभिनेत्री को वायु सेना स्टेशन से उड़ान भरने के लिए तैयार होते देखा जा सकता है। वर्दी में एक महिला के रूप में वह सशक्त नजर आ रही हैं।

Tejas teaser Out Kangana Ranaut showcases her fiery avatar as an Air Force pilot goes viral on Internet
तेजस फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

निर्माताओं ने ट्विटर पर टीजर जारी करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, "वह अपने राष्ट्र के प्यार के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार है क्योंकि अगर भारत को छेड़ोगे तो वह छोड़ेंगे नहीं। भारतीय वायु सेना दिवस पर ट्रेलर रिलीज होगा। 8 अक्टूबर...तेजस 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में।" कंगना के फैंस इस टीजर को देखकर काफी उत्साहित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tejas teaser Out Kangana Ranaut showcases her fiery avatar as an Air Force pilot goes viral on Internet
फिल्म तेजस से कंगना का पहला लुक - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

पिछले दिनों कंगना ने अपनी फिल्म पर बात करते हुए कहा, 'अक्सर, वर्दी में हमारी बहादुर महिलाओं द्वारा किए गए बलिदानों पर राष्ट्र का ध्यान नहीं जाता है। तेजस एक ऐसी फिल्म है, जिसमें मुझे एक ऐसे वायु सेना पायलट की भूमिका निभाने का सम्मान मिला है, जो देश को खुद से पहले रखती है। मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म से हम आज के युवाओं में देशभक्ति और गर्व की भावना पैदा करेंगे।'

विज्ञापन
Tejas teaser Out Kangana Ranaut showcases her fiery avatar as an Air Force pilot goes viral on Internet
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो इसके अलावा कंगना रणौत के पास 'इमरजेंसी' भी है। इस फिल्म में कंगना रणौत भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर, सतीश कौशिक, महिमा चौधरी जैसे कई अन्य कलाकार नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed