पुलकित सम्राट अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'फुकरे 3' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। फुकरे फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट ने दर्शकों के बीच अच्छी खासी जगह बना ली है। फिल्म में कलाकारों के प्रदर्शन और कॉमिक टाइमिंग की दर्शक खूब सराहना कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर 'फुकरे 3' शाहरुख खान की 'जवान' को अच्छी खासी टक्कर दे रही है। अब इसी बीच 'फुकरे' स्टार पुलकित सम्राट ने शाहरुख खान की तारीफों के पुल बांधे हैं और बताया है कि उनकी किंग खान की फिल्म से खास कनेक्शन है।
Pulkit Samrat: 'जवान के साथ फुकरे 3 का है खास कनेक्शन', पुलकित सम्राट ने शाहरुख की फिल्म को लेकर कही यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलकित ने हाल ही में यह जानकारी साझा की कि कैसे किंग खान खुद उनके लिए प्रेरणा बने हैं। इसके अलावा अभिनेता ने शाहरुख की नई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जवान' की भी खुलकर प्रशंसा की है और बताया कि कैसे उनके लिए शाहरुख की फिल्म किसी उत्सव से कम नहीं होती है।
Monday Flashback: जब एक सीन के लिए जिंदगी से खिलवाड़ कर बैठे थे आमिर, स्टंट के चक्कर में झोंक दी थी जान
हाल ही में, एक इंटरव्यू में पुलकित ने जवान में शाहरुख की तारीफ करते हुए कहा, 'जवान शानदार है। यह एक उत्सव है। मुझे लगता है। यह अब तक की सबसे बड़ी मनोरंजक फिल्म है। यह एक उत्सव है। हम सभी ने जवान फिल्म देखी है और किंग खान कभी भी अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं। जवान के बाद हमारी फिल्म रिलीज होने वाली थी। इसलिए यह फिल्म हमारे लिए काफी खास थी।'
K K Menon: थिएटर से निकलकर बड़े पर्दे पर किया राज, केके मेनन हैं इंडस्ट्री के असल सरताज
शाहरुख की फिल्म और उनकी अपनी फिल्म 'फुकरे' 3 के बीच एक विशेष संबंध के बारे में बताते हुए, पुलकित ने कहा, 'जवान का हमारे साथ एक बहुत ही विशेष संबंध है क्योंकि एक तो हमारा ट्रेलर जवान के साथ लॉन्च हुआ था। यह शाहरुख सर की फिल्म के साथ जुड़ गया और इसे बहुत सारे लोगों ने देखा है। जवान की स्क्रीनिंग के वक्त हमारा ट्रेलर देश की जनता तक पहुंचने में कामयाब रहा था।'
Tom Hanks: 'सावधान! मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं', डेंटल प्लान बता रहे अपने एआई वर्जन पर बोले टॉम हैंक्स
पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी अभिनीत 'फुकरे 3' लोगों को खूब हंसाने का वादा करती है। फिल्म में इस बार अली फजल नजर नहीं आएंगे। यह फिल्म मृगदीप सिंह लांबा के जरिए निर्देशित और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित है।