फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan Supports Ex-Wife Sussanne Khan at Her New Business Launch

Hrithik Roshan: पूर्व पत्नी का समर्थन करने के लिए बिजनेस लॉन्च इवेंट में पहुंचे ऋतिक, बेटे ऋदान ने भी की शिरकत

Fri, 07 Mar 2025 10:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 07 Mar 2025 10:05 AM IST
सार

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन अपनी पूर्व पत्नी सुजैन खान के नए बिजनेस वेंचर के लॉन्च इवेंट में पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ उनके बेटे ऋदान रोशन भी मौजूद थे।

विज्ञापन
Hrithik Roshan Supports Ex-Wife Sussanne Khan at Her New Business Launch
सुजैन खान, ऋदान, ऋतिक रोशन, अर्सलान गोनी - फोटो : एक्स@commdesignitp

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और उनकी पूर्व पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान भले ही पिछले 10 साल से अलग हो चुके हों, लेकिन उनकी दोस्ती आज भी कायम है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ खास अवसरों और समारोहों में नजर आते हैं। हाल ही में जब सुजैन ने अपने इंटीरियर वेंचर 'द चारकोल प्रोजेक्ट' का विस्तार हैदराबाद में किया तो उनके इस लॉन्च इवेंट में ऋतिक भी शामिल हुए। सुजैन के बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी भी इस समारोह का हिस्सा थे।

विज्ञापन

Suhana Khan: रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग स्पॉट हुई किंग खान की बेटी, यूजर बोले- क्या जया बच्चन होंगी सुहाना की इन लॉ?

विज्ञापन

अर्सलान ने सुजैन के लिए कही ये बात

लॉन्च पार्टी ऋतिक रोशन, सुजैन खान के साथ के उनके बेटे ऋदान भी थे। इवेंट के बाद अर्सलान गोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मेरी प्यारी सुजैन… मैं शब्दों में नहीं बता सकता कि मुझे कितना गर्व है कि आपने टीसीपी हैदराबाद के साथ क्या हासिल किया है… मैंने आपको पिछले दो वर्षों में बहुत कुछ सहते हुए देखा है। आपने कड़ी मेहनत और समर्पण से काम किया… आपको सफल देखकर मुझे बहुत खुशी होती है। आप एक ऐसी कलाकार हैं जिसे दुनिया अभी तक पूरी तरह से जान नहीं पाई है। यह प्रोजेक्ट आपके और गौरी खान के एक साथ आने का बेहद सकारात्मक संदेश देता है। भगवान आपका भला करे। उम्मीद है कि हम और भी प्रोजेक्ट्स देखें।”
Re-Release Films: 'सनम तेरी कसम' से लेकर 'घिल्ली' तक री-रिलीज हुईं फिल्में, जानें किसने की सबसे ज्यादा कमाई

सुजैन ने दिया ये जवाब

इस पर सुजैन ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अर्सलान की पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा, “धन्यवाद मेरी जान, आप मेरे सबसे बड़े सपोर्टर हो, मेरा दिल आपके प्यार से मजबूत है… आपके प्यार के साथ मैं और स्नेह वाली वस्तुएं बना सकती हूं।” हैदराबाद में हुए इस लॉन्च इवेंट में कई मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं, जिनमें गौरी खान, जोया अख्तर, शालिनी पासी और नीलम कोठारी शामिल थीं। 

विज्ञापन

2000 में हुई थी शादी

ऋतिक और सुजैन ने 2000 में चार साल के डेटिंग के बाद शादी की थी। उनके दो बेटे ऋहान और ऋदान रोशन हैं। हालांकि, 2014 में इस जोड़े ने अलग होने का फैसला किया, लेकिन दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं और अपने बच्चों के अच्छे पालन-पोषण के लिए एक-दूसरे का पूरा सहयोग करते हैं।

वॉर 2 में दिखेंगे ऋतिक

जहां सुजैन फिलहाल अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। वहीं, ऋतिक अभिनेता सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप में हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक जल्द ही आयन मुखर्जी की स्पाई थ्रिलर 'वॉर 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर भी मुख्य भूमिका में होंगे।
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed