फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan USA tour event organisers reject mismanagement claims after complaints says actor was not rude

Hrithik Roshan: ऋतिक के अमेरिकी शो के आयोजकों ने विवाद पर तोड़ी चुप्पी, खराब मैनेजमेंट के दावों को किया खारिज

Sun, 13 Apr 2025 06:29 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 13 Apr 2025 06:29 PM IST
सार

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन के प्रशंसक इस बात से नाराज थे कि उन्हें अभिनेता के यूएस इवेंट में फोटो और ऑटोग्राफ देने से मना कर दिया गया। हालांकि, आयोजकों ने अब वायरल हो रहे दावों पर प्रतिक्रिया दी है।
 

विज्ञापन
Hrithik Roshan USA tour event organisers reject mismanagement claims after complaints says actor was not rude
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan

विस्तार

ऋतिक रोशन के हालिया यूएस टूर को बॉलीवुड के एक भव्य कार्यक्रम के रूप में पेश किया गया, लेकिन प्रशंसकों का एक वर्ग निराश हो गया। कई लोगों ने दावा किया कि उन्हें तस्वीरें लेने से मना कर दिया गया, जबकि कई लोगों ने इसे खराब तरीके से नियोजित कार्यक्रम बताया। कुप्रबंधन के बारे में इस तरह के वायरल दावों के बीच आयोजकों ने विवाद पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

 

आयोजकों पर खराब व्यवस्था का आरोप
प्रीमियम टिकट खरीदने वालों ने खराब मैनेजमेंट पर निराशा व्यक्त की। जहां कुछ प्रशंसक अभिनेता के साथ फोटो खिंचवाने में असमर्थ रहे। वहीं अन्य ने भव्य कार्यक्रम की तस्वीरें साझा कीं, जहां ऋतिक ने प्रस्तुति दी और कुछ लोगों से बातचीत भी की। लोगों ने मैनेजमेंट और ऋतिक को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया। कुप्रबंधन के वायरल दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए 3सिक्सटी शोज के आयोजक क्लो ई. जोन्स ने स्पष्ट किया, 'ये दावे निराधार हैं और गुमनाम अकाउंट के नाम पर दुर्भावनापूर्ण इरादे से किए गए हैं।'
Ajith Kumar: गुड बैड अग्ली के अलावा देखिए अजित कुमार की यह पांच मास-एक्शन फिल्में, घूम जाएगा दिमाग

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों ने दी सफाई
उन्होंने आगे कहा, 'हमारे पास अपने दावों का समर्थन करने के लिए सोशल मीडिया पर वास्तविक लोगों की गवाही है। ऋतिक ने अब तक जिन पांच शहरों का दौरा किया है, वहां उन्होंने अपने सभी दायित्वों को पूरा किया है। प्रत्येक स्थान पर हमने ऋतिक के साथ 150 से 200 तस्वीरें ली हैं और उनसे मुलाकात की है, जो सभी प्रशंसकों की सेवा करने के लिए दयालु रहे हैं। दर्शकों की उपस्थिति और प्रतिक्रिया असाधारण रही है, यह पहला रंगोत्सव है, जिसमें टिकट बिक्री, विक्रेताओं और प्रायोजकों को मिलाकर 50 हजार के करीब की संख्या देखी गई।'
यौन उत्पीड़न मुकदमे से हटाए गए बेयोंसे और जे-जेड के नाम, बताया- घटना के वक्त नहीं थे मौजूद

विज्ञापन

कैसे शुरू हुआ विवाद
दरअसल, यह विवाद एक वायरल रेडिट पोस्ट के बाद शुरू हुआ, जिसमें ऋतिक रोशन के हालिया शो की निराशाजनक तस्वीर पेश की गई थी। इस आयोजन के बारे में कई शिकायतों के बीच रेडिट यूजर्स में से एक ने पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने बताया कि 1,500 डॉलर यानी 1.2 लाख रुपये का भुगतान करने के बावजूद, उन्हें वहां जाने का पछतावा है। यह शो एक इवेंट से अधिक एक घोटाले जैसा लगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed