सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan Waitng For Dhurandhar 2 Praises aditya film Team ranveer singh rakesh bedi akshaye khanna

ऋतिक रोशन को 'धुरंधर 2' का है इंतजार, एक्टर ने पूरी टीम की तारीफों के बांधे पुल, लिखा- 'अब भी मेरे दिमाग से…'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 11 Dec 2025 12:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Hrithik Roshan Dhurandhar 2: ऋतिक रोशन को फिल्म 'धुरंधर' बहुत पसंद आई है और वो इसके जादू से बाहर ही नहीं निकल पा रहे। एक नए पोस्ट में ऋतिक ने कहा कि उन्हें 'धुरंधर 2' का बेसब्री से इंतजार है।

Hrithik Roshan Waitng For Dhurandhar 2 Praises aditya film Team ranveer singh rakesh bedi akshaye khanna
रणवीर सिंह और ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने आज एक बार फिर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म 'धुरंधर' की तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने 'धुरंधर 2' को लेकर भी अपनी बेताबी जाहिर की है। वैसे इससे पहले बुधवार को ऋतिक ने 'धुरंधर' का रिव्यू दिया था। 
Trending Videos

ऋतिक रोशन का पोस्ट
ऋतिक रोशन ने आज गुरुवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म 'धुरंधर' का एक पोस्टर शेयर किया है। फिल्म की तारीफ करते हुए ऋतिक ने लिखा, ''धुरंधर' अब भी मेरे दिमाग से नहीं निकल रही। मैं 'धुरंधर 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य से लेकर रणवीर सिंह की तारीफों के बांधे पुल
ऋतिक ने फिल्म के निर्देशक की तारीफ में लिखा, 'आदित्य धर, आप कमाल के डायरेक्टर हैं।' फिल्म के मुख्य अभिनेता रणवीर सिंह के लिए लिखा, 'रणवीर, आपका शांत से गुस्से तक का सफर... क्या शानदार और लगातार परफॉर्मेंस।' अक्षय खन्ना के लिए ऋतिक ने लिखा, 'अक्षय हमेशा से मेरे फेवरेट रहे हैं, इस फिल्म ने फिर साबित कर दिया।'
 

फिल्म की पूरी टीम की तारीफ की
ऋतिक ने आर माधवन के अभिनय की तारीफ करते हुए लिखा, 'आर माधवन, आपने ताकत और शान के साथ कमाल का अभिनय किया है।' ऋतिक ने राकेश बेदी के बारे में लिखा, 'भाई, आपने जो किया वो अल्टीमेट है... शानदार।' इसके साथ ही ऋतिक ने फिल्म की पूरी कास्ट, खासकर मेकअप और प्रोस्थेटिक्स टीम को ढेर सारी बधाई दी।

आर माधवन ने ऋतिक का किया शुक्रिया
आर माधवन ने ऋतिक का शुक्रिया अदा करते हुए एक्स पर लिखा, 'बहुत-बहुत धन्यवाद भाई। मुझे बहुत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है। 

ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट
ऋतिक रोशन आखिरी बार 'वॉर 2' में नजर आए थे। वहीं अब वह 'कृष 4' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बार ऋतिक 'कृष' फ्रैंचाइजी की चौथी किस्त का निर्देशन भी करेंगे।  

यह भी पढ़ें: सारा अर्जुन ने आदित्य धर को बताया असली 'धुरंधर', शेयर किया इमोशनल नोट; निर्देशक ने सीक्वल को लेकर बताई यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed