{"_id":"809645e3991b8a21cfcad0749a748267","slug":"huma-qureshi-dedh-isqia-madhuri-dixit","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ इश्किया' का यू टर्न, 'यारियां' पीछे छूटी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डेढ़ इश्किया' का यू टर्न, 'यारियां' पीछे छूटी
अमर उजाला,दिल्ली
Updated Sat, 25 Jan 2014 02:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधुरी दीक्षित की फिल्म 'डेढ़ इश्किया' को माउथ पब्लिसिटी का जबर्दस्त फायदा मिला है। ये फिल्म अंतिम हफ्तों में बेहतरीन कमाई कर गई।
विज्ञापन
साथ ही अब फिल्म ने 'यारियां' पर भी बढ़त बना ली है। डेढ़ इश्किया साल 2014 की बड़े सितारों से सजी पहली हिट फिल्म भी बन गई है।
गौरतलब है कि 'डेढ इश्किया' में माधुरी दीक्षित, नसीरुरुद्दीन शाह, अरशद वारसी और हुमा कुरैशी जैसे बड़े सितारों से सजी थी। माधुरी की वापसी का जमकर प्रचार किया गया लेकिन पहले हफ्ते फिल्म ने निराशजनक प्रदर्शन किया और इसके साथ रिलीज हुई यूथ ओरिएंटेड फिल्म 'यारियां' सबको चौंकाते हुए इस डेढ इश्किया पर भारी पड़ी।
विज्ञापन
लेकिन बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते अच्छा प्रदर्शन न करने के वाबजूद डेढ़ इश्किया को समीक्षकों व लोगों की खूब तारीफ मिली। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने फिल्म की जमकर तारीफ की। पाकिस्तान में फिल्म को हाथों हाथ लिया गया।
विज्ञापन
फिल्म की लगातार हो रही माउथ पबिलसिटी के कारण फिल्म को देखने लोग पंहुचने लगे। जिससे दूसरे और तीसरे हफ्ते में फिल्म के प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ। जानकारों के अनुसार डेढ़ इश्किया ने अब यू टर्न लेते हुए यारियां को पीछे छोड़ दिया है।
साथ ही इस बीच आईं फिल्मों के बीच डेढ़ इश्किया का बिजनिस अच्छा रहा। अब सलमान की फिल्म जय हो रिलीज हो गई है लेकिन डेढ़ इश्किया ने अब तक डोमेस्टिक स्तर पर 35 करोड़ तक की कमाई कर ली है जबकि फिल्म की लागत 18 करोड़ के आसपास बताई जा रही है।
इस हिसाब से करीब 17 करोड़ का फायदा फिल्म को हो गया है। इसके अलावा ओवरसीज में भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। वहीं पिछले हफ्तों के लिहाज से 'यारियां' अब डेढ़ इश्किया से पिछड़ गई है।