{"_id":"5b841c8742c792464a0c8bf2","slug":"i-am-a-commercial-cinema-person-said-john-abraham","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉन अब्राहम ने खुद को माना कमर्शियल एक्टर, बताया- क्यों नहीं बनाया अब तक जश्न","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जॉन अब्राहम ने खुद को माना कमर्शियल एक्टर, बताया- क्यों नहीं बनाया अब तक जश्न
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 27 Aug 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
John Abraham
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। 11 दिनों में फिल्म ने देश में 80 करोड़ की ज्यादा की कमाई कर ली है। बता दें, सत्यमेव जयते हिट हो चुकी है। साथ ही यह उनके करियर की अकेले दम पर अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म साबित हो चुकी है।
विज्ञापन
जॉन अब्राहम अपने 15 साल के बॉलीवुड करियर में अक्सर चुनौतीपूर्ण किरदारों को परदे पर उतारते हुए नजर आएं और इस वक्त अपनी करियर के टॉप पर हैं। एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में जॉन ने अपनी सफलता के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं आज कल सिर्फ चुनौतीपूर्ण किरदारों को ही कर रहा हूं। उन्होंने यह भी बताया कि आखिर वह ऐसा क्यों करते हैं?
विज्ञापन
जॉन का कहना है कि मैं ऐसा इसलिए करता हूं क्योंकि कोई भी ये रिस्क उठाने को तैयार नहीं होता है। मैं हमेशा ऐसे किरदार करने के लिए उत्साहित रहता हूं जिसे लेकर कोई कहता है कि यह चुनौतीपूर्ण और रिस्की है। तुम इसे कैसे करोगे?
विज्ञापन
जॉन ने इस बातचीत में माना कि वह एक कमर्शियल एक्टर हैं। फिलहाल वह दो और देशभक्ति फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें 'रॉ' और 'बाटला हाउस' है। इन दोनों फिल्मों के बारे में उन्होंने कहा कि इनकी स्क्रिप्ट शानदार हैं और मुझे इनकी कहानी ने काफी आकर्षित किया है।
जॉन से जब पूछा गया कि उन्होंने 'सत्यमेव जयते' कि सफलता को सेलिब्रेट क्यों नहीं किया तो उनका कहना था कि फिलहाल में बहुत व्यस्त हूं और फिल्म 'रॉ' की शूटिंग कर रहा हूं। मेरे पास अभी इतना वक्त नहीं है कि मैं बैठकर इसकी सक्से पार्टी बना पाऊं।