फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'i me aur main' and 'the attacks of 26/11' this friday

मुंबई हमले के साथ पर्दे पर देखिए कुछ रोमांस भी

Wed, 27 Feb 2013 02:19 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 27 Feb 2013 02:19 PM IST
विज्ञापन
'i me aur main' and 'the attacks of 26/11' this friday

इस शुक्रवार दो बिल्कुल अलग-अलग तरह की फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। यह दोनों फिल्में अपने विषय के साथ अपनी स्टारकॉस्ट की वजह से भी चर्चाओं में रहीं हैं। रामगोपाल वर्मा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द अटैक ऑफ 26/11' के साथ इस शुक्रवार जॉन अब्राहम की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'आई मी और मैं' रिलीज होगी।

विज्ञापन


मुंबई हमलों और उसके दोषी पाए गए कसाब फांसी को दिखाने वाली फिल्म 'द अटैक ऑफ 26/11' इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में नाना पाटेकर को छोड़कर बाकी सभी कलाकार नए हैं। यह फिल्म आतंकियों के मुंबई आने, उनके द्वारा मुंबई की अलग-अलग जगहों पर हमला करने पर केंद्रित है। पहले इस फिल्म में कसाब की फांसी के दृश्य को शामिल नहीं किया गया था। बाद में जब कसाब को फांसी हो गयी तब फांसी के दृश्य को फिल्म में जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


जॉन अब्राहम की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'आई मी और मैं' भी इसी शुक्रवार रिलीज हो रही है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ प्राची देसाई और चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। फिल्म का ताना-बाना कॉमेडी और रोमांस का है। कॉमेडी रियलिटी शो के बड़े चेहरे कपिल शर्मा इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं। यह उनकी पहली फिल्म होगी। इस फिल्म के अलावा एक तीसरी फिल्म 'ब्लडी इश्क' भी इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही है। मुकेश तिवारी को छोड़कर इस फिल्म में काम करने वाले ज्यादातर कलाकार नए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed