फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ileana D'Cruz Told The Reason For Rejecting Ajay Devgn Film Raid 2

Ileana D’Cruz: ‘मुझे रेड 2’ ऑफर हुई लेकिन…’, इलियाना डिक्रूज ने अजय देवगन की फिल्म रिजेक्ट करने का बताया कारण

Sun, 01 Jun 2025 04:48 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 01 Jun 2025 04:48 PM IST
सार

अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म ‘रेड 2’ में इलियाना डिक्रूज नजर नहीं आईं। जबकि वह इस फिल्म के पहले पार्ट का हिस्सा थीं। इलियाना की जगह वाणी कपूर को लिया गया। अब तक स्पष्ट नहीं था कि मेकर्स ने ऐसा क्यों किया? हाल ही में इलियाना डिक्रूज ने इस बात से पर्दा उठाया है। 

विज्ञापन
Ileana D'Cruz Told The Reason For Rejecting Ajay Devgn Film Raid 2
इलियाना डिक्रूज - फोटो : इंस्टाग्राम@ileana_official

विस्तार

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड(2018)’ में इलियाना डिक्रूज ने मालिनी नाम का किरदार निभाया, यह अजय देवगन के किरदार की पत्नी का रोल था। इस रोल में इलियाना को पसंद भी किया गया। जब ‘रेड 2’ बनीं तो इलियाना नजर नहीं आईं, उनकी जगह वाणी कपूर दिखीं। इस रिप्लेसमेंट को लेकर तमाम तरह की बातें की गईं। अब इलियाना ने इस बात को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

विज्ञापन

‘रेड 2’ करने से इसलिए किया इंकार
हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर फैंस से बातचीत के एक सेशन में इलियाना ने ‘रेड 2’ में काम ना करने को लेकर अपना पक्ष रखा। वह बताती हैं कि फिल्म के डायरेक्टर, मेकर्स ने उनसे कॉन्टैक्ट किया लेकिन वह इन दिनों अपने बच्चे की परवरिश में व्यस्त हैं तो फिल्म नहीं कर पाई। इलियाना का कहना है कि मालिनी का किरदार उनके दिल के बहुत करीब है। 

विज्ञापन



वाणी कपूर की एक्टिंग को लेकर क्या कहा
वाणी कपूर ‘रेड 2’ में अजय देवगन के किरदार की पत्नी के रोल में दिखीं। वाणी की एक्टिंग, इलियाना को कैसे लगी है? इस पर वह वाणी कपूर की तारीफ करती हैं। इलियाना का मानना है कि वाणी का चार्म फिल्म में बिल्कुल अलग ही नजर आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Ileana D'Cruz: इलियाना डिक्रूज ने शेयर की बेटे कोआ की लाजवाब तस्वीर, साथ ही लिखा एक इमोशनल नोट

क्या आगे फिल्मों में नजर आएंगी इलियाना 
फैंस ने जब इलियाना ने से पूछा कि वह क्या आगे फिल्मों में नजर आएंगी? तो एक्ट्रेस का जवाब था कि बिल्कुल वह फिल्मों में आगे काम करेंगी। इलियाना की आखिर फिल्म ‘दो और दो प्यार’ थी, यह फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed