{"_id":"69a01f19bb78c7f6a300e6ef","slug":"ileana-dcruz-gets-angry-over-singer-rihanna-body-shaming-after-pregnancy-actress-slams-trolls-2026-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेग्नेंसी के बाद सिंगर रिहाना की बॉडी शेमिंग पर नाराज हुईं इलियाना डिक्रूज, बोलीं- यह बात गुस्सा दिलाती है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रेग्नेंसी के बाद सिंगर रिहाना की बॉडी शेमिंग पर नाराज हुईं इलियाना डिक्रूज, बोलीं- यह बात गुस्सा दिलाती है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 26 Feb 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
सार
Ileana Dcruz Slams Trolls: इलियाना डिक्रूज अक्सर ही खुलकर कई मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में उन्होंने सिंगर रिहाना की बॉडी शेमिंग पर नाराजगी दिखाई। ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है। जानिए, क्या बोलीं इलियाना डिक्रूज?
सिंगर रिहाना, एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज
- फोटो : इंस्टाग्राम@ileana_official
विज्ञापन
विस्तार
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने अपने इंस्टाग्राम पर हॉलीवुड सिंगर रिहाना को सपोर्ट किया। जो लोग प्रेग्नेंसी के बाद उनकी ट्रोलिंग कर रहे थे, उनको इलियाना डिक्रूज ने खूब खरी-खोटी सुनाई।
Trending Videos
रिहाना को लोगों ने किया ट्रोल
हाल ही में प्रेग्नेंसी के बाद रिहाना अपने बेटे के साथ नजर आईं। उनका लुक देखकर कई लोगों ने कहा कि वह क्यों वापस शेप में नहीं आईं। इस बात पर इलियाना नाराज हो गईं। इसलिए इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक पोस्ट किया। वह लिखती हैं, ‘उन्होंने एक बच्चा पैदा किया और उस बच्चे को जन्म दिया। उसे हेल्दी रख रही हैं। फिर भी सवाल यह है कि वह अभी तक बाउंस बैक क्यों नहीं कर पाई हैं? यह बहुत गुस्सा दिलाने वाली अवास्तविक उम्मीदें।’
विज्ञापन
विज्ञापन
इलियाना करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं?
इलियाना डिक्रूज के करियर फ्रंट की बात करें तो वह साल 2024 में एक फिल्म 'दो और दो प्यार' में नजर आईं। दो साल से वह फिल्मों से दूर हैं। पिछले साल उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया। इन दिनों वह अपने बच्चों की परवरिश में व्यस्त हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। अपनी राय कई मुद्दों पर सोशल मीडिया के जरिए साझा करती रहती हैं।
इलियाना डिक्रूज के करियर फ्रंट की बात करें तो वह साल 2024 में एक फिल्म 'दो और दो प्यार' में नजर आईं। दो साल से वह फिल्मों से दूर हैं। पिछले साल उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया। इन दिनों वह अपने बच्चों की परवरिश में व्यस्त हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। अपनी राय कई मुद्दों पर सोशल मीडिया के जरिए साझा करती रहती हैं।