सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Trailer Of Charak Has Been Released And Scares People With The Superstitions And Tantric Rituals

Charak: ‘चरक’ फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, गांव में होने वाले अंधविश्वास और तांत्रिक क्रियाओं से डराती है फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 26 Feb 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Charak Fair Of Faith Trailer Release: ग्रामीण इलाकों में महोत्सव या मेला के नाम पर फैले अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र पर सवाल उठाती सुदिप्तो सेन की आगामी फिल्म ‘चरक’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यहां देखें क्या है खास…

The Trailer Of Charak Has Been Released And Scares People With The Superstitions And Tantric Rituals
चरक फिल्म टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

Charak Fair Of Faith Trailer Release: 'द केरल स्टोरी' फेम निर्देशक सुदीप्तो सेन की आगामी फिल्म ‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर में भारत के ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास, रूढ़िवादिता और तंत्र-मंत्र से जुड़े कई सवाल उठाए गए हैं। जानते हैं कैसा है ‘चरक’ का ट्रेलर और क्या है इसमें कुछ खास?

Trending Videos

ट्रेलर में क्या है?
ट्रेलर के शुरुआत में दिखाया गया है कि गांव से बच्चे गायब हो रहे हैं। इसके बाद उनके माता-पिता पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज करवाने पहुंचते हैं। धीरे-धीरे आगे दिखाई देता है कि अघोरी बाबा, साथ ही कुछ लोग तंत्र-मंत्र से जुड़े होते हैं। आगे दिखाया गया है कि चरक मेले में लोग अंधविश्वास से जुड़े होते हैं तांत्रिक क्रिया करते हैं। लेकिन इस बीच सवाल यही खड़ा होता है कि बच्चे कहां गायब हो रहे हैं और वो कैस मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pen Movies (@penmovies)


 

तांत्रिक जगत के रहस्य को दिखाती है फिल्म
चरक भारतीय तांत्रिक जगत के रहस्यमय और अनसुलझे पहलुओं को तलाशने की कोशिश करती है। इसमें मनोवैज्ञानिक रूप से गहराई से जुड़े किरदारों को एक विचलित कर देने वाले ट्रेडिनशन के साथ मिलाया गया है। टेलर में अंधविश्वाल, तंत्र-मंत्र की अलग-अलग विद्याओं और विधाओं के बारे में दिखाया गया है। इसमें अघोरी से लेकर बली देने की प्रथा तक शामिल है। 

6 मार्च को रिलीज होगी फिल्म 
शीलादित्य मौलिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अंजली पाटिल, साहिदुर रहमान, सुब्रत दत्ता, शशि भूषण, नलनीश नील, शंखदीप और शौनक श्यामल सहित कई जाने-माने कलाकार शामिल हैं। ‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’ एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सिनेमाई अनुभव प्रदान करता है, जो आस्था और कट्टरता के बीच की पतली रेखा पर सवाल उठाता है। यह फिल्म 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर को देखकर इसको लेकर उत्साह बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed