फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Imtiaz Ali praised Deepika Padukone said  it is very easy to work with Deepika As and actor

Deepika Padukone: इम्तियाज अली ने की दीपिका पादुकोण की तारीफ, बोले- उनके साथ काम करना बहुत आसान है

Fri, 18 Oct 2024 10:03 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 18 Oct 2024 10:03 AM IST
सार

निर्देशक इम्तियाज अली ने दीपिका पादुकोण की तारीफ की है। इम्तियाज अली ने 'तमाशा' और 'लव आज कल' फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ काम किया है। इन्ही फिल्मों के दौरान मिले अनुभवों को लेकर इम्तियाज ने दीपिका पादुकोण को लेकर कुछ बातें कही हैं।

विज्ञापन
Imtiaz Ali praised Deepika Padukone said  it is very easy to work with Deepika As and actor
इम्तियाज अली - फोटो : इंस्टाग्राम-@imtiazaliofficial

विस्तार

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर निर्देशक इम्तियाज अली ने 'लव आज कल' और 'तमाशा' फिल्म में काम किया था। इम्तियाज अली ने अब दीपिका पादुकोण को लेकर खुलकर बात की है। इम्तियाज अली ने दीपिका पादुकोण के साथ काम करना सबसे आसान बताया है। उन्होंने बताया कि दीपिका अपने अन्य सह कलाकारों की तुलना में सेट पर जल्दी तैयार हो जाती थीं।
विज्ञापन

Saif-Kareena: बेगम के साथ पटौदी पैलेस में सालगिरह मनाते नजर आए सैफ, बेहद रोमांटिक अंदाज में दिखे 'सैफीना'

विज्ञापन

Imtiaz Ali praised Deepika Padukone said  it is very easy to work with Deepika As and actor
इम्तियाज अली - फोटो : इंस्टाग्राम @imtiazaliofficial

दीपिका के साथ काम करना बहुत आसान है
हाल ही में एक बातचीत के दौरान इम्तियाज अली ने बताया कि दीपिका बहुत ही शानदार अभिनेत्री हैं। वह सेट पर उनके साथ बहुत ही सहज महसूस करते थे। इम्तियाज अली ने कहा, 'दीपिका के साथ काम करना बहुत आसान है, वह अपने सह कलाकारों की तुलना में बहुत जल्दी तैयार भी हो जाती हैं'।

Diwali Release Films: पिछले 10 सालों में दिवाली पर रिलीज हुईं ये फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा था प्रदर्शन

 

Imtiaz Ali praised Deepika Padukone said  it is very easy to work with Deepika As and actor
इम्तियाज अली - फोटो : इंस्टाग्राम-@imtiazaliofficial
मेहनती हैं दीपिका पादुकोण
इम्तियाज अली ने कहा इंडस्ट्री में वह सभी महिला अभिनेत्रियों की तुलना में कठिन परिश्रम के साथ काम करती हैं। इम्तियाज ने कहा, 'मैं उन सभी अभिनेत्रियों की बात कर रहा हूं, जो अपने आप को बहुत ही ग्लैमरस बताती हैं'। निर्देशक ने बताया कि दीपिका अपने सह-कलाकारों के साथ ही सेट पर सबसे पहले पहुंचती थी, जब वह अपने मेकअप और ड्रेस में ही बिजी रहते थे।

Kareena Kapoor: 'द बकिंघम मर्डर्स' की असफलता पर जारी चर्चा के बीच करीना का बयान, दर्शकों को लेकर कह दी ये बात

विज्ञापन

Imtiaz Ali praised Deepika Padukone said  it is very easy to work with Deepika As and actor
इम्तियाज अली - फोटो : इंस्टाग्राम-@imtiazaliofficial
इन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं इम्तियाज
इम्तियाज अली एक मशहूर बॉलीवुड निर्देशक हैं। उन्होंने कई यादगार और बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। उन्हें ''रॉकस्टार','हैरी मेट सेजल', 'हाइवे' और 'लव आज कल' जैसी शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है। इम्तियाज अली ने अपनी पहली फिल्म 'सोचा न था' बनाई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed