Imtiaz Ali: अनुराग की 'ब्लैक फ्राइडे' में अभिनय करने को बड़ी गलती मानते हैं इम्तियाज, कहा- वह मुझे जलील करना..
अनुराग कश्यप की 'ब्लैक फ्राइडे' में इम्तियाज अली ने अहम भूमिका निभाई थी। वह फिल्म में 'याकूब मेमन' बने थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म निर्माता इम्तियाज अली को 'जब वी मेट', 'तमाशा', 'रॉकस्टार' और अन्य फिल्मों के लिए जाना जाता है। अनुराग कश्यप की 'ब्लैक फ्राइडे' में इम्तियाज अली ने अहम भूमिका निभाई थी। वह फिल्म में 'याकूब मेमन' बने थे। फिल्म में भले ही उनकी भूमिका महत्वपूर्ण थी, लेकिन व्यापक रूप से उन्हें इस भूमिका के लिए दर्शकों से प्यार नहीं मिला। अब इम्तियाज ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि अनुराग की फिल्म में अभिनय करना उनकी एक गलती थी।
इम्तियाज को अपने फैसले पर पछतावा
हाल ही में दिए इंटरव्यू में इम्तियाज अली ने खुलासा किया कि उन्हें अनुराग कश्यप की 'ब्लैक फ्राइडे' में अभिनय करने के अपने फैसले पर पछतावा है। उन्होंने कहा, “जब हम छोटे होते हैं तो हम सभी गलतियां करते हैं। मेरी गलतियों में से एक उनकी सलाह लेना था। अनुराग और मैंने काफी समय एक साथ बिताया और यहां तक कि एक ही बिल्डिंग में भी रहे। हम एक-दूसरे के काम में गहराई से शामिल थे। मुझे नहीं पता कि उन्होंने क्यों सुझाव दिया कि मुझे 'ब्लैक फ्राइडे' में याकूब मेमन की भूमिका निभानी चाहिए।
Kareena Kapoor: 'द बकिंघम मर्डर्स' को लेकर करीना कपूर ने लिखा भावुक नोट, कहा- इस रोल का था 23 साल से इंतजार
इम्तियाज ने इस वजह से फिल्म में किया काम
इम्तियाज ने खुलासा किया कि अनुराग ने फिल्म में काम करवाने के लिए उन्हें इमोशनली ब्लैकमेल किया था। उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि यह अनुराग की जिद थी, वह मुझे जलील करना चाहता था।” उन्होंने मुझसे कहा, 'मैं आपके लिए जान दे सकता हूं, आप मेरे लिए रोल नहीं कर सकते।' यह बात उन्होंने बहुत भावुक होकर कही, शायद इसलिए, क्योंकि वह उस समय एक संघर्षरत अभिनेता थे। उस वक्त भी वह एक्टिंग कर रहे थे।'
1000 Crore Filims: हजार करोड़ की कमाई कर सकती हैं ये फिल्में, लिस्ट में सलमान से लेकर प्रभास तक की मूवीज शामिल
अभिनेता बनना चाहते थे अनुराग
इम्तियाज ने खुलासा किया कि अनुराग असल में अभिनेता बनना चाहते थे। उन्होंने कहा कि अनुराग अभिनेता बनना चाहते थे। मैंने पहली बार कोई पोर्टफोलियो तब देखा था, जब अनुराग ने मुझे अपना पोर्टफोलियो दिखाया था। उस समय मुझे नहीं पता था कि मैं निर्देशक बनूंगा और भविष्य में कई पोर्टफोलियो देखूंगा, लेकिन अनुराग का पहला पोर्टफोलियो था। इसमें उनकी मसल्स दिखाने वाली तस्वीरें थीं। जब मैं एक टीवी शो की प्रोडक्शन टीम का हिस्सा था, जिसकी शूटिंग दिल्ली यूनिवर्सिटी में होनी थी, तब उन्होंने मुझसे संपर्क किया। अनुराग हंसराज कॉलेज में थे, जब मैं हिंदू कॉलेज में था तो वह मेरे हॉस्टल में मुझसे मिलने आए और अपना पोर्टफोलियो दिखाया। मैं उनकी मेहनत से बहुत प्रभावित था।
Bobby Deol: 'अपना खतरनाक अंदाज देख मैं भी हुआ हैरान', 'एनिमल' के टीजर में खुद को नहीं पहचान पाए थे बॉबी देओल