फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   IPL Final 2025 sitare zameen par actor aamir khan as commentator trolled by netizens

IPL Final 2025: फाइनल मैच में कमेंट्री करने पर ट्रोल हुए आमिर खान, यूजर्स बोले- इनको सुनकर मुझे नींद आ रही है

Tue, 03 Jun 2025 09:10 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 03 Jun 2025 09:10 PM IST
सार

Aamir Khan In IPL Final: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान वैसे तो अपने हर काम में परफेक्ट होते हैं लेकिन आज आईपीएल फाइनल में कमेंट्री के दौरान ट्रोल किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
IPL Final 2025 sitare zameen par actor aamir khan as commentator trolled by netizens
आमिर खान IPL2025 - फोटो : X

विस्तार

आमिर खान IPL 2025 के फाइनल मैच में अपनी फिल्म 'सितारे जमीन पर' को प्रमोट करने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने मैच कमेंट्री की, लेकिन नेटिजेंस को उनका यह रोल बिल्कुल रास नहीं आया। सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए आमिर खान 
एक यूजर ने लिखा, 'कमेंट्री बॉक्स में आमिर खान की मौजूदगी से मेरी नींद उड़ गई है..'
विज्ञापन
विज्ञापन

एक और यूजर ने लिखा, 'भाई ये आमिर खान को कोई कमेंट्री बॉक्स से हटाओ'

एक और यूजर ने लिखा, 'आमिर खान को कमेंट्री के लिए किसने बुलाया? आदमी को कुछ समझ नहीं आ रहा है और वह इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता - "अच्छा?!" "हम्म हम्म" "वाह" अब तक का सबसे ज्यादा नासमझ आदमी। ईमानदारी से कहूं तो LSC (लाल सिंह चड्ढा) से ज्यादा परेशान करने वाला। उसे जल्द से जल्द हटाओ।'

एक और यूजर ने लिखा, ' आमिर खान अपनी फिल्म 'सितारे जमीन पर' के कारण पहली बार आईपीएल की हिंदी कमेंट्री सुन रहा हूं।'
एक और यूजर ने लिखा,'खानों का बॉयकॉट करने वालों अंध भगतों के लिए एक बात कहना चाहूंगा। आज आमिर खान कमेंट्री बॉक्स में कमेंट्री कर रहे है। अगर हिम्मत है तो ipl का बॉयकॉट करके दिखाओ। या बस खाली सोशल मीडिया पर खान बॉयकॉट करने का ठेका लिया है।'

एक और यूजर ने लिखा,'आमिर खान बिलकुल हां प्रमोशन मुझे 'लाहौर 1947' के लिए भी चाहिए मैं आपका समर्थन करता हूं। 'सितारे जमाीन पर'- बॉलीवुड हम दोनों मास्टरपीस के लिए तैयार हैं।'
फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का किया प्रमोशन
आईपीएल फाइनल मैच के डिस्कशन के साथ ही आमिर खान अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का प्रमोशन करते नजर आए। यह फिल्म भी स्पोर्ट्स पर आधारित है, इसमें कुछ स्पेशल बच्चों को आमिर का किरदार ट्रेनिंग देता है। आरएस प्रसन्ना ने फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को निर्देशित किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed