ईरानी अभिनेता ने बॉलीवुड में की 300 फिल्में, एलनाज समेत कई एक्ट्रेस ने कमाया नाम; जॉन-बोमन का क्या है कनेक्शन?
Iranian Actors In Bollywood: अमेरिका, इस्राइल और ईरान टकराव के बीच कई ईरानी मूल के बॉलीवुड कलाकार भी सुर्खियों में आ गए हैं। एलनाज नोरौजी ने सोशल मीडिया पर ईरान को लेकर पोस्ट साझा की। जानिए, एलनाज नोरौजी के अलावा कौन से बॉलीवुड एक्टर्स हैं, जो ईरान से संबंध रखते हैं या ईरान से उनकी जड़ें जुड़ी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरानी मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए ईरान के नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की माैत पर खुशी जाहिर की। इस वजह से वह खबरों में आ गईं। हम आपको बता रहे हैं कि एलनाज नोरौजी के अलावा बॉलीवुड में ईरानी मूल के एक्टर्स कौन-कौन हैं।
एलनाज नोरौजी
एलनाज नोरौजी लगभग 9 साल से बॉलीवुड में सक्रिय है, वह ईरानी हैं। बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय और डांस के लिए जानी जाती हैं। वह क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ के अलावा कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
मंदाना करीमी
एलनाज नोरौजी के अलावा मंदाना करीमी भी ईरान से संबंध रखती हैं। वह चर्चित मॉडल रही हैं। मंदाना करीमी भी बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। ‘भाग जॉनी’ और ‘क्या कूल हैं हम 3’ जैसी फिल्मों में उन्होंने एक्टिंग की है।
सज्जाद डेलाफ्रूज
सज्जाद डेलाफ्रूज एक ईरानी एक्टर हैं। वह हिंदी फिल्मों में भी नजर आए हैं। सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में उन्हें देखा गया था। इसके अलावा वह सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ में भी दिखाई दिए थे।
आगा
बॉलीवुड में नए दौर में ही ईरानी कलाकार नजर नहीं आए हैं। 1935 से लेकर 1986 के बीच एक अभिनेता आगा भी ईरानी मूल के थे। उन्होंने लगभग 300 हिंदी फिल्मों में अभिनय किया, वह कॉमेडी रोल के लिए ज्यादा जाने गए। वह ‘शोले (1975)’ में ‘महबूबा महबूबा…’ गाने में भी दिखाई दिए थे। आगा के पिता ब्रिटिश भारत में ईरान से आकर पुणे में बस गए थे। बाद में वह काम की तलाश में बॉम्बे आए और यही के होकर रह गए।
बोमन ईरानी और जॉन अब्राहम बॉलीवुड के नामी एक्टर्स हैं। इनका भी ईरान से गहरा नाता है। जाॅन अब्राहम का जन्म मुंबई में हुआ, उनके पिता केरल के मलयाली सीरियन क्रिश्चियन हैं और मां ईरानी जोरोस्ट्रियन हैं। वहीं बोमन ईरानी का जन्म मुंबई के एक ईरानी जोरोस्ट्रियन परिवार में हुआ था। इन दोनों एक्टर्स की जड़े ईरान से जाकर जुड़ती हैं।

कमेंट
कमेंट X