फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Irrfan Khan served notice over illegal additions to his flat

फ्लैट में अवैध निर्माण कराने के लिए बीएमसी ने इरफान खान को भेजा नोटिस

Sun, 11 Sep 2016 09:32 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 11 Sep 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan served notice over illegal additions to his flat

कपिल शर्मा के बाद अब बीएमसी ने एक्टर इरफान खान को भी फ्लैट में अवैध निर्माण करवाने के चलते नोटिस जारी किया है। बीएमसी का आरोप है कि इरफान ने अपने गोरेगांव स्थित फ्लैट में अवैध निर्माण करवाया है। 

विज्ञापन


बीएमसी के मुताबिक, गोरेगांव स्थित डीएलएच एंक्लेव अपार्टमेंट में अवैध निर्माण कराने की शिकायत उन्‍हें 2014 में मिली थी। इसके बाद उन्हें एक नोटिस जारी किया गया था। नो‌टिस के जवाब में डेवलपर ने सिविल कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिसके बाद उन्हें अंतरिम राहत दी गई थी।
विज्ञापन


इसी अपार्टमेंट में कपिल शर्मा का फ्लैट पांचवी मंजिल पर है। उन्हें भी हाल ही में फ्लैट में अवैध निर्माण करने के चलते नोटिस जारी किया गया है। वहीं इरफान का फ्लैट 9वीं मंजिल पर है। इसी बिल्डिंग में चौथी और 12वीं मंजिल पर रहने वाले कई लोगों को नोटिस जारी हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि इस मामले पर गणेशोत्सव के बाद एक्‍शन लिया जाएगा। फिल्ममेकर अशोक पंडित का कहना है कि एक साल पहले ही उन्होंने अवैध निर्माण को लेकर आवाज उठाई थी। तब बीएमसी की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed