फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   is Arjun Kapoor film India's Most Wanted based on Yasin Bhatkal

क्या यासीन भटकल पर आधारित है फिल्म 'इंडियाज़ मोस्ट वॉन्टेड' ?

Sat, 04 May 2019 05:48 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 04 May 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
is Arjun Kapoor film India's Most Wanted based on Yasin Bhatkal
India's Most Wanted - फोटो : amar ujala mumbai
बीते कुछ सालों में हिन्दी सिनेमा का झुकाव सच्ची घटनाओं और कहानियों की तरफ होता जा रहा है। अब वह बायोपिक्स हों या फिर सच्ची घटनाओं पर आधारित जॉन अब्राहम की फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर। इसी बीच एक और ऐसी ही सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। हम बात कर रहे हैं अर्जुन कपूर की फिल्म इंडियाज़ मोस्ट वॉन्टेड जिसे राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन


2 मई को रिलीज़ हुए इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद सभी दर्शकों के जहन में यही सवाल उठ रहा है कि यह फिल्म आतंकवादी समूह इंडियन मुजाहिदीन के संस्थापक यासीन भटकल की कहानी पर आधारित है। हालांकि निर्देशक राजकुमार गुप्ता ने इस ट्रेलर रिलीज के मौके पर यह नहीं बताया कि यह फिल्म यासीन भटकल की जिंदगी पर आधारित है या नहीं।
विज्ञापन


जब इसी संदेह को लेकर उनसे सवाल हुए तो वह कहते हैं  “मैं कहना चाहता हूं कि यह एक सच्ची घटना पर आधारित है। कौन आतंकवादी है, यह कहानी किस पर आधारित है इसे आप तय करें। इतना कहूंगा कि यह कहानी भारतीय खुफिया विभाग के लिए एक ऐतिहासिक घटना है, जहां एक आतंकवादी को बिना एक गोली चलाए पकड़ा जाता है, लेकिन आपको विस्तृत जानकारी के लिए फिल्म को देखना ही पड़ेगा। "
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मोहम्मद अहमद सिद्दीबप्पा उर्फ यासीन भटकल एक समय दिल्ली पुलिस की 15 मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों की सूची में शामिल था। यासीन को अगस्त 2013 में बिहार पुलिस और खुफिया एजेंसियों के संयुक्त अभियान में भारत-नेपाल सीमा पर भारत में हुए बम धमाकों के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। आज भी यासीन दिल्ली के तिहार जेल में बन्द है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed